रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली सचिवालय में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सत्र (4 से 8 अगस्त) के लिए साझा रणनीति तय करना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना रहा।
Delhi News : पेपरलेस ई-विधानसभा सत्र होगा
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि यह सत्र दिल्ली विधानसभा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा, क्योंकि यह पहला पूर्णतः पेपरलेस ई-विधानसभा सत्र होगा। इस पहल को सरकार की तकनीक आधारित पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Delhi News : विकसित दिल्ली का लिया गया हैं संकल्प
बैठक में ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सुशासन जैसे विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। इस सत्र में दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं समावेशी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण विधेयक को भी चर्चा हेतु पटल पर रखा जाएगा।
दरअसल मुख्यमंत्री अरविंज केजरीवाल ने भी अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा ध्यान दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर ही दिया था। ऐसे में देखना रोमांचित होगा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता क्या करती हैं। क्या उनकी पॉलिसी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पॉलिसी से बेहतर साबित होगी या नहीं।
दरअसल बीजेपी की दिल्ली सरकार के सामने खुद को आप की सरकार से बेहतर पेश करने का बड़ा टारगेट जिसपर मुख्यमंत्री रेखा इस समय बेहद बारिकी से ध्यान दे रही हैं।
आज दिल्ली सचिवालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को साकार करने हेतु सभी माननीय विधायकों के साथ विस्तृत चर्चा की।
यह बैठक आगामी विधानसभा सत्र (4 अगस्त से 8 अगस्त) से पूर्व हमारी साझा रणनीति, प्राथमिकताओं और जनहित के मुद्दों पर विचार-मंथन का एक… pic.twitter.com/QkKBlV2AgK
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 2, 2025
Delhi News : सकारात्मक बहस का आग्रह
मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए एकजुट होकर सकारात्मक बहस में भाग लें, ताकि दिल्ली के विकास को और गति मिल सके और दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की जनता के हित में काम हो पाए।
यह भी पढ़े-Delhi News : दिल्ली के इस इलाके में दबोचे शातिर बदमाश, बरामद हुए देसी हथियार



