रिपोर्टर- राजीव निर्वाण
Meerut News : मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ पुलिस और स्वॉट टीम ग्रामीण ने संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मुख्य आरोपी पंकज उर्फ बावी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों विपिन उर्फ गुल्लू और विपिन उर्फ विल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
Meerut News : कैसी हुई यह घटना ?
27 जुलाई 2025 को अनुज की हत्या के मामले में थाना परीक्षितगढ़ पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि पंकज उर्फ बावी ने अपने साथियों विपिन उर्फ गुल्लू, विपिन उर्फ विल्ली और साहिल सैफी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। 31 जुलाई 2025 को पुलिस ने विपिन उर्फ गुल्लू और विपिन उर्फ विल्ली को गिरफ्तार किया। बाद में पंकज उर्फ बावी को भी पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया।
Meerut News : गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम पंकज उर्फ बावी पुत्र सूबे सिंह (घायल), विपिन उर्फ गुल्लू पुत्र जोगेंद्र, विपिन उर्फ विल्ली पुत्र राजू हैं।
#MeerutNews
मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ पुलिस और स्वॉट टीम ग्रामीण ने संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मुख्य आरोपी पंकज उर्फ बावी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों विपिन उर्फ गुल्लू और विपिन उर्फ विल्ली को भी गिरफ्तार किया गया है। pic.twitter.com/jz7OtT1mzR
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 31, 2025
Meerut News : बरामदगी का विवरण
पुलिस को इस कारवाई मे एक तमंचा 315 बोर का व एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया हैं । इसके साथ ही घटना स्थल पर प्रयुक्त की गई एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई हैं।

Meerut News : कौन रही शामिल ?
इस कारवाई में थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी, उ0नि0 रविन्द्र सिंह प्रभारी स्वॉट टीम ग्रामीण मेरठ, उ0नि0 अमरनाथ यादव, उ0नि0 अजीत कुमार, उ0नि0 यशपाल सिंह, है0का0 1415 प्रताप सिंह. है0का0 1444 दिनेश तेवतिया मौजूद रहे।
यह भी पढ़े- Meerut News : दिलदिहाड़े मेरठ कोतवाली में चली गोलियां, बदमाश पुलिस की गिरफ्त से कोसो दूर



