रिपोर्टर: राहुल कुमार
Delhi News: दिल्ली को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाने के लिए राजधानी में “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी – स्वच्छता अभियान” की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वाकांक्षी अभियान की रणनीतिक बैठक आज MCD मुख्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने की। बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्रीगण, महापौर श्री राजा इक़बाल सिंह, निगम आयुक्त श्री अश्वनी कुमार, परवेश साहिब सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
Delhi News: जानिएं कहां-कहां चलाया जाएगा अभियान
आमजन, RWAs, स्कूल, कॉलेज, और सभी सरकारी व निजी संस्थानों को इसमें भागीदारी निभानी होगी। दिल्ली को कूड़े से आज़ादी दिलाने के लिए MCD और दिल्ली सरकार मिलकर अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाएंगे।

Delhi News: दिल्लीवासियों से की अपील
मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे सफाई अभियान में शामिल होकर दिल्ली को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाने के अपना पूर्ण योगदान दें। उन्होंनें कहा कि इस अभियान को सघन रूप से चलाने के लिए दिल्ली सरकार के सभी विभाग अपनी भागीदारी निभाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन, स्कूली, कॉलेज के बच्चों व अन्य संस्थानों को शामिल किया जाएगा। यह कोई सामान्य सफाई अभियान नहीं, बल्कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और गौरवशाली राजधानी बनाने का एक जनआंदोलन है।” चलेगा। ये विशेष अभियान 1 से 31 अगस्त 2025 तक चलेगा।
आइए, संकल्प लें
1 अगस्त से 31 अगस्त तक
‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान को एक जनआंदोलन में बदल दें।
आज दिल्ली ने एक नया इतिहास रचा है।
पहली बार राजधानी को स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार का हर विभाग, हर तंत्र-एक साथ, एक मंच पर, एक लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध खड़ा है।
यह दृश्य… pic.twitter.com/CaPjLOdBac
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 29, 2025
Delhi News: साफ दिल्ली का सपना हम सबका
परवेश साहिब सिंह ने भी इस पहल की सराहना करते हुए नागरिकों से अपील की कि वो इस मिशन को एक जनांदोलन बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। साफ दिल्ली का सपना हम सबका है। यह अभियान राजधानी में कचरे के प्रभावी प्रबंधन, स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने और दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान में जन-भागीदारी को और पुख्ता करने के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया जा रहा है।
लेखक: आँचल पांडेय
यह भी पढ़े:Delhi News : पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में रंगे हाथ दबोचा कुख्यात ड्रग पैडलर



