Women Leg Pain Causes: पैरों में दर्द आज के समय में बहुत ही आम बात है। जहां एक समय ऐसा था जब बड़े-बूढ़े लोगों को इसकी शिकायत रहती थी वहीं आज कम उम्र के लोगों में इसकी शिकायत देखने को मिलती है। ज्यादातर यह समस्या आजकल महिलाओं में नजर आती है जो कामकाज करती हैं। किसी को घुटनों के दर्द की शिकायत रहती है तो किसी को पैरों के तलों में दर्द रहता है।
सर्दियों में पैर व शरीर दर्द करना एक आम बात है, लेकिन अगर गर्मियों में या अक्सर ऐसी दिक्क्त आती है तो यह गौर करने वाली बात हो सकती है। इनके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे विटामिन-डी की कमी होना, हार्मोंस में बदलाव, मोटापा, मानसिक तनाव इतियादी। तो चलिए आज इन्ही कुछ कारणों के बारे में जानते हैं-
पैरों में दर्द क्यों होता है ? (Women Leg Pain Causes)
टैंडोनाइटिस– हड्डियों और मांसपेशियों को जोड़ने वाले जो ऊतक होते हैं उन्हें टेंडन कहा जाता है। टेंडोनाइटिस तब होता है जब सूजन आती है या चोट लगती है। इस कारण पैरों के कुछ हिस्सों में दर्द रहता है।

साइटिका– जब रीढ़ की हड्डी में हर्निएटेड डिस्क के उप्पर ज्यादा दबाव व ज़ोर पड़ता है तो दर्द होता है। अक्सर साइटिक नर्व के दब जाने या उसपर प्रभाव पड़ने की वजह से पैरों में पीड़ा होती है।

फाइब्रोमाइलजिया– बहुत बार ऐसा होता होगा कि जब आप अपने शरीर के कुछ अंगो को छूते होंगे तो करंट की तरह दर्द होता होगा, इसी दर्द को फाइब्रोमाइलजिया कहा जाता है। पिंडलियां और एड़ी ये कुछ ऐसे टेंडर प्वाइंट्स होते हैं, जहां ऐसा दर्द होता है। यदि आपको किसी बात से तनाव है तो भी आपको दर्द (Women Leg Pain Causes) की शिकायत हो सकती है क्यूंकि इससे आपके मांसपेशियों में खिंचाव होता है और आपकी नसें खींचती हैं जो पीड़ा देती है।

इसके अलावा भी बहुत से कारण होते हैं जिनकी वजह से आपके पैरों में पीड़ा होती है। इसलिए जरुरी है कि आप सही खान-पान का सेवन करें, ज्यादा तनाव न लें और थोड़ा आराम जरूर करें। अच्छा जीवन जीने के लिए केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहना जरुरी है।
Read more: International Friendship Day 2025 : यह दिन क्यों है खास? जानिए कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत



