Thailand Cambodia Ceasefire: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच काफी लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद का अंत आखिरकार 5वें दिन के युद्धविराम से हुआ। बता दें कि, मलेशिया में इन दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर बात हुई जिसके बाद ये दोनों देश बिना शर्त ही इस पर सहमत हो गए।
इस समय दुनिया में हर तरफ सीमा संघर्ष चल रहे हैं। ऐसे ही दक्षिण एशिया के थाईलैंड-कंबोडिया के बीच भी सीमा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन इसका अंत सीमा विवाद शुरू होने के 5वें दिन के युद्धविराम से हुआ। हालांकि युद्ध के इन 4 दिनों में लगभग 34 लोगों की मौत हो गयी और अन्य लोग घायल भी हुए। इसके अलावा 2 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित करना पड़ा। अच्छी बात ये रही की ये दोनों ही देश बिना किसी शर्त के युद्धविराम के लिए मान गए।
दोनों देश युद्ध विराम के लिए राजी (Thailand Cambodia Ceasefire)
सोमवार को मलेशिया में थाईलैंड और कंबोडिया के नेता ने शांति बैठक एक दूसरे से मुलाकात की। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मध्यस्थता में यह वार्ता कुआलालंपुर में हुई. आपको बता दें कि, इस समय मलेशिया दक्षिण एशियाई संगठन ASEAN का अध्यक्ष है और इसके दोनों ही देश सदस्य हैं। कई पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि थाईलैंड और कंबोडिया युद्ध विराम के लिए सहमत हो चुके हैं।

एसे शुरु हुआ था युद्ध (Thailand Cambodia Ceasefire)
गुरुवार को लैंडमाइन विस्फोट में पांच थाई सैनिक घायल होने के बाद थाईलैंड और कंबोडिया के बीच भीषण संघर्ष शुरू हुआ। दोनों ओर से टैंक, जेट और तोपों का इस्तेमाल हुआ। थाईलैंड ने कंबोडिया पर अस्पतालों पर हमले का आरोप लगाया, जबकि कंबोडिया ने क्लस्टर बम का आरोप लगाया।

सैकड़ों लोग मारे गए और लाखों विस्थापित हुए। रविवार को फिर प्राचीन मंदिरों के पास गोलाबारी हुई, लेकिन अंततः दोनों देशों ने शांति वार्ता कर युद्धविराम पर सहमति जताई।



