ब्यूरो।
आदिल चौधरी
Hapur News : आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, हापुड़ में पेंशन दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी हापुड़ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान हापुड़ के जिला अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनर्स तथा संबंधित विभागों के कार्यालय अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।
Hapur News : पेंशन दिवस पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने पेंशनर्स से उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं और संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित समाधान किया जाए। वरिष्ठ पेंशनर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को शामिल किया गया था।

Hapur News :कोषागार की कार्यप्रणाली की पेंशनरों ने की सराहना
बैठक में उपस्थित समस्त पेंशनरों ने कोषागार कार्यालय की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पेंशनरों ने बताया कि वर्तमान में कोषागार स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है और सभी कार्य समयबद्ध रूप से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी और उनके सहयोगियों की त्वरित और पारदर्शी कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
पेंशन दिवस का यह आयोजन न केवल पेंशनरों की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना, बल्कि विभागीय समन्वय और पारदर्शिता के दृष्टिकोण से भी एक सकारात्मक पहल साबित हुआ।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : मसूरी क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका



