रिपोर्टर – राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-2 में चाकूबाजी की एक घटना ने लोगों में दहशत फैला दी थी। यह घटना उस समय हुई जब एक 22 वर्षीय युवक ने अपने ही सहकर्मी पर मामूली विवाद के चलते चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी मिलते ही साउथ रोहिणी थाने की पुलिस टीम हरकत में आ गई और तुरंत जांच शुरू की।
Delhi News :तकनीकी सर्विलांस से मिला सुराग
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूत्रों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों की मेहनत के बाद आरोपी की लोकेशन ग्रेटर नोएडा में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया।
Delhi News :तेजी से की गई कार्रवाई की सराहना
पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई की स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई ही हमारी प्राथमिकता है।
Delhi News :कानूनी प्रक्रिया जारी, जल्द कोर्ट में पेशी
फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले में सख्त धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम की मुस्तैदी से यह मामला 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया।
यह भी पढ़े- Ghaziabad News : पसोंडा में महिला से छेड़छाड़ और पशु क्रूरता का मामला, CCTV फुटेज से सनसनी



