रिपोर्टर- मनोज मिश्रा
Merrut News : पंजाबी समाज मेरठ (रजिस्टर्ड) और रोटरी क्लब मेरठ कैंट द्वारा हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ यात्रियों की सेवा हेतु एक भव्य संयुक्त कांवड़ शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर मेरठ के रुड़की रोड स्थित मेसोनिक लॉज परिसर में लगाया गया, जिसमें समाज और क्लब के सदस्यों ने पूरे परिवार सहित श्रद्धाभाव से सेवा कार्य में भाग लिया। शिविर में यात्रियों को केले, बिस्कुट, शिकंजी, मीठा दूध, खीर आदि वितरित किया गया।
Merrut News : धार्मिक सेवा में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध
इस सेवा शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय श्री सी एल रामदास की धर्मपत्नी निर्मल रामदास ने किया। शिविर में पंजाबी समाज के संस्थापक एडवोकेट विपिन सोढ़ी और रोटरी क्लब के अध्यक्ष सपन सोढ़ी की अगुवाई में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, डॉक्टर संजय गांधी, राजेश मित्तल और संजय लूथरा ने यात्रियों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की, जिससे यह शिविर श्रद्धा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा का केंद्र भी बन गया।
Merrut News : सामूहिक प्रयासों से बनी सफलता की कहानी
पंजाबी समाज के अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष संजीव सरीन, महासचिव अमोल गंभीर, कोषाध्यक्ष मनोज सपरा और रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष राकेश बाटला समेत कई प्रमुख सदस्य इस सेवा कार्य में विशेष रूप से शामिल रहे। सभी सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में तन-मन-धन से योगदान दिया।
Merrut News : समाज सेवा के प्रति समर्पण की झलक
शिविर में पंजाबी समाज महासमिति उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष निशांत परुथी, वरिष्ठ रोटेरियन बी बी गुप्ता, बी के त्रिखा, अमरजीत सिंह, सुनील अरोड़ा पाली, संदीप मोखा, लव खुराना, महेश अरोड़ा, विकास सेठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस शिविर ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।




