रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : राजधानी से फार्मा इंडस्ट्री में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया हैं। दरअसल दिल्ली की प्रतिष्ठित दवा मंडी भागीरथ पैलेस में प्रतिबंधित दवा ‘ट्रामाडोल’ की अवैध बिक्री का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर कुल 2160 कैप्सूल जब्त किए हैं। सूत्रों के मुताबिक हरीश खुराना नाम का व्यक्ति इस दवा की अवैध सप्लाई में शामिल था और वह भागीरथ पैलेस से इसकी बिक्री को अंजाम दे रहा था।
Delhi News : पुलिस ने गिरफ्तार किये तीन आरोपी
इस मामले में एसीपी राजपाल डबास और इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत के नेतृत्व में विशेष टीम ने तीस हजारी, शाहदरा और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक साथ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Delhi News : क्या हैं पूरा मामला ?
इस कारवाई के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल के 2160 कैप्सूल जब्त किये हैं। जानकारी के मुताबिक इसकी सप्लाई को भागीरथ पैलेस से अंजाम दिया जाता था, पुलिस ने बेबद चालाकी और सूझबूझ से एक आरोपी को तीस हजारी कोर्ट परिसर से दबोचा तो वही बाकी दो आरोपियों को शाहदरा और गोरखपुर से गिरफ्तार किया।

Delhi News : क्या हैं ट्रामाडोल ?
ट्रामाडोल एक शक्तिशाली पेनकिलर हैं जिसे डॉक्टर की सख्त निगरानी में दिया जाता है लेकिन कई लोग इसे नशा करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से इसे एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित किया गया है।
Delhi News : क्या हैं पुलिस का लक्ष्य ?
पुलिस अब सप्लाई चेन और इस नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। जल्द और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि राजधानी में नशे के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान और तेज़ी से चल रहा हैं।
यह भी पढ़े- UP News : जिस हैवान ने बच्ची के साथ किया था रेप, यूपी पुलिस ने किया ऐसा अंजाम..



