रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर जांबाज़ सब-इंस्पेक्टर संजय कुमार की बहादुरी ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए। ट्रैफिक टीम में तैनात SI संजय कुमार ने सक्रिय गश्त के दौरान चिंतामणि ट्रैफिक सिग्नल के पास एक राहगीर का मोबाइल झपटकर भाग रहे 22 वर्षीय जुबैर को दौड़ाकर पकड़ लिया।
Delhi News : आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार था जो कुछ दिन पहले नंद नगरी इलाके से चुराई गई थी। संजय कुमार और उनकी टीम ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पीछा किया और कुछ ही दूरी पर आरोपी को धर दबोचकर कानून के हवाले कर दिया।
Delhi News : पुलिस जांच में जुटी
जीटीबी एन्क्लेव थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जुबैर पहले भी ऐसे किसी आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं। पकड़ी गई मोटरसाइकिल और झपटे गए मोबाइल को बरामद कर लिया गया है।
Delhi News : इन गश्तों के क्या हैं फायदें ?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की गश्त और सतर्कता से शहर में झपटमारी और वाहन चोरी जैसी वारदातों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोग भी इस तेज़ और साहसिक कार्रवाई के गवाह बने और SI संजय कुमार की सूझबूझ और बहादुरी की जमकर तारीफ की।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब SI संजय कुमार ने ऐसी बहादुरी दिखाई हो। कुछ दिन पहले भी उन्होंने निहत्थे होकर बदमाशों का सामना किया था और उनकी इस बहादुरी की खूब सराहना हुई थी। अब एक बार फिर उनकी सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली पुलिस में ऐसे जांबाज़ अफसर मौजूद हैं जिन पर जनता को नाज़ है। पुलिस विभाग ने भी एसआई संजय कुमार की वीरता की खुले दिल से सराहना की और कहा कि ऐसे अफसर ही दिल्ली पुलिस की असली पहचान हैं।
यह भी पढ़े – Delhi News : विश्व हिंदू परिषद ने सावन माह में शुरू किया ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ अभियान, दुकानों पर लगाए पोस्टर



