Monsoon 2025: भीषण गर्मी के बाद राहत भरे इस मानसून में लोगो में ख़ुशी की लहर है। कई लोग इस मानसून के मौसम में बारिश का आनंद ले रहे हैं, तो वहीं कई लोग चिंतित है कि मानसून कही उनको इन्फेक्शन्स की चपेट में न घेर दे। इस मोसम में इन्फेक्शन्स होना बहुत आम बात है कई लोग उसका समझदारी से रोकथाम कर खुदबखुद ही सुधार कर लेते है, तो वही कुछ लोग इलाज करते हुए भी उसका शिकार हो जाते है।
फंगल इन्फेक्शन इनमें से एक है जो आज के समय में ज्यादातर हर व्यक्ति को घेरे हुए है। गरम नमी और पसीने से तर वातावरण इस फंगल इन्फेक्शन का मुख्य कारण हो सकते है।
मानसून गर्मी से राहत के साथ-साथ फंगल इन्फेक्शन के पनपने के लिए भी सही वातावरण को पैदा करता है। स्किन पर ये इन्फेक्शन बहुत तेजी से फैलता है और अगर कोई दूसरा व्यक्ति इसके संपर्क में आता है तो उसको भी फंगल इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। ज्यादा पसीने आना टाइट कपडे पहनना, गीले जूते पहनकर चलना फंगल इन्फेक्शन यानी कि दाद का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है।

Monsoon 2025: फंगल इन्फेक्शन फैलने से पहले होने वाले लक्षण
1. त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते
2. खुजली होना
3. फटी त्वचा
4. निजी अंगो पर लगातार खुजली
5. छाले या जलन होना
इन लक्षणो को अनदेखा न करें, समय पर इलाज न करने से ये फंगल इन्फेक्शन फैल सकता है।
Monsoon 2025: इन्फेक्शन से बचने के कुछ घरेलू उपाय
1. साफ-सफाई का खास ध्यान रखे
2. त्वचा को सूखा और साफ रखे
3 गीली चीज जैसे गीले कपडे और गीले जुते न पहने
4. एंटीफंगल पाउडर का इस्तमाल करे
लेखक : पलक सागर
ये भी पढ़े- What to have with tea: चाय के साथ नमकीन का सेवन करने पर पड़ सकता है पछताना, हो सकती है गंभीर बीमारी



