LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Ghaziabad News: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > Ghaziabad News: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद

Ghaziabad News: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-07-10 4:41 pm
Lokhit Kranti Published 2025-07-10
Share
Ghaziabad News
Ghaziabad News: Gang involved in fraud in the name of insurance policy busted
SHARE

ब्यूरो- संजय मित्तल

Contents
Ghaziabad News: जानें कैसे करते थे साइबर फ्रॉड ?Ghaziabad News: मुख्य कॉलर है अनुजGhaziabad News: महिला से की 36 लाख रुपये की ठगीGhaziabad News: इस तरह हुआ पॉलिसीधारकों का डाटा लीकGhaziabad News: पुलिस ने ये सामान किया बरामद

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले में साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीमा कंपनियों के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने देश के विभिन्न राज्यों में 44 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है।

Ghaziabad News: जानें कैसे करते थे साइबर फ्रॉड ?

इस मामले का खुलासा करते हुए आज गुरुवार को पुलिस ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रवि प्रताप, विकास कुमार, नवीन प्रताप, अनुज और गुंजन शामिल हैं। ये लोग खुद को बीमा कंपनियों के लोकपाल अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते और पॉलिसी में अधिक लाभ दिलाने का झूठा लालच देकर उनके खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर करवा लेते थे।

पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपी

Ghaziabad News: मुख्य कॉलर है अनुज

पुलिस ने बताया कि इस गैंग का मुख्य कॉलर अनुज था, जो केवल 7वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है और जालौन का रहने वाला है। वह लोगों को बीमा में मुनाफा, बिटकॉइन खरीदने, ऑनलाइन टास्क पूरे कर पैसे कमाने और होटल बुकिंग जैसे झूठे बहाने देकर फ्रॉड करता था।

Ghaziabad News: महिला से की 36 लाख रुपये की ठगी

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन आरोपियों ने 24 अक्टूबर 2024 से 8 जून 2025 के बीच गाजियाबाद निवासी महीपाल बिष्ट से बीमा पॉलिसी में मुनाफा दिलाने के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी की। यहीं नहीं हैदराबाद निवासी नरसिम्हा से ऑनलाइन टास्क के बहाने 8 लाख रुपये और तमिलनाडु के वी. सर्वनन से होटल बुकिंग के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी की गई।

Ghaziabad News: इस तरह हुआ पॉलिसीधारकों का डाटा लीक

पुलिस ने जब मुख्य आरोपी रवि प्रताप से पूछताछ की तो पता चला वह पहले नोएडा स्थित एक कंपनी प्राइम फोलियो में काम करता था, जो कई बीमा कंपनियों की अधिकृत सेवा केंद्र थी। वहीं से उसने और उसके साथियों ने बीमा पॉलिसीधारकों की निजी जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने कंपनी छोड़कर साइबर फ्रॉड के लिए गैंग बना लिया। जिसके बाद नोएडा सेक्टर-63 से फर्जी आईडी पर प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड खरीदी और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉलिंग करना शुरु किया। ये लोग ठगी के लिए अपने साथियों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे और फिर एटीएम के जरिए पैसे निकालकर आपस में बांट लेते थे।

बारामद सामान
बारामद सामान

Ghaziabad News: पुलिस ने ये सामान किया बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, 1 डिवाइस, 2 चेक, 1 एटीएम कार्ड, ₹1.83 लाख नकद और एक महिंद्रा XUV 500 कार बरामद की गई है, जिसकी किश्तें आरोपी रवि प्रताप ने ठगी के पैसों से चुकाई थीं। यह गाड़ी कॉलिंग और पैसे निकालने के लिए उपयोग की जा रही थी।

यह भी पढ़े:-  Ghaziabad News: बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, पूरे शहर में दिखा जलभराव

You Might Also Like

Ghaziabad School Holiday: 4 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त

Officer City: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में महिला ने की आत्महत्या

Ghaziabad Kanwar Yatra: रात्रि में भी जगमगाया कावड़ मार्ग

Ghaziabad News: इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ में स्नैचर और लुटेरा गिरफ्तार

TAGGED:Ghaziabad NewsGhaziabad News in Hindighaziabad news today in hindiGhaziabad News update
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Meerut Crime
उत्तर प्रदेश

Meerut Crime: मां और प्रेमी पर मासूम की हत्या का आरोप

News Desk News Desk 2026-08-01
Punjab Voter List Revision के पहले चरण में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Jhansi News: सूखनई नदी किनारे धू-धू कर जली बाइक
Badaun News: कछला घाट पर डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएं
Today eNewspaper | 03 August 2026 Breaking News & Headlines
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?