Lokhitkranti

Kawad Yatra 2025: भोले के रंग में रंगी दिल्ली, भव्य इंतजामों से गूंजे शिव पथ, जगह-जगह बने स्वागत द्वार

Kawad Yatra 2025

रिपोर्टर : राहुल कुमार

Kawad Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के शुभ अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से शिवभक्ति में डूब चुकी है। राजधानी के विभिन्न हिस्सों में इस बार कांवड़ियों के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। जिसको लेकर दिल्ली सरकार और प्रशासन ने एकजुट होकर यह सुनिश्चित किया है कि शिवभक्तों की यह आध्यात्मिक यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित, सुविधाजनक और भावनात्मक रूप से समर्पित हो।

Kawad Yatra 2025: शिविरों में खास व्यवस्था

इस बार कांवड़ मार्ग पर बने शिविरों में सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ठहरने और स्वच्छता जैसी तमाम व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया गया है। दिल्ली के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर बने शिविरों का निरीक्षण आज हमारी टीम ने किया, जहां व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त पाई गई। हर शिविर में डॉक्टरों की टीम, एंबुलेंस, पीने के पानी के स्टॉल और स्वच्छ शौचालयों की सुविधा मौजूद थी।

Kawad Yatra 2025: जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार

कांवड़ियों के स्वागत के लिए राजधानी में जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं और कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को राहत और सम्मान देने के उद्देश्य से दिल्ली प्रशासन ने इस बार स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मौके पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा खुद मैदान में उतरे और शिविरों का निरीक्षण किया। उनके साथ विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, प्रद्युम्न राजपूत, संजय गोयल और तिलकराम गुप्ता भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों और आयोजकों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़े:- Kawad Yatra 2025: प्रेमिका को IPS बनाने के लिए राहुल ने उठाई 121 लीटर जल की कांवड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?