LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Bulandshahr News:”न्याय की उम्मीदें टूटी:पहले पुलिस ने मां को दौड़ाया,अब गैंगरेप और हत्या का नया खुलासा”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > दिल्ली एनसीआर > Bulandshahr News:”न्याय की उम्मीदें टूटी:पहले पुलिस ने मां को दौड़ाया,अब गैंगरेप और हत्या का नया खुलासा”
दिल्ली एनसीआर

Bulandshahr News:”न्याय की उम्मीदें टूटी:पहले पुलिस ने मां को दौड़ाया,अब गैंगरेप और हत्या का नया खुलासा”

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-05-12 5:09 अपराह्न
By Lokhit Kranti 1 वर्ष ago
Share
SHARE

Bulandshahr News: यूपी के मेरठ में एक किशोरी की चलती कार से फेंककर हत्या और दूसरी से हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में खुर्जा पुलिस ने रविवार को हत्या की धारा भी बढ़ा ली है। इस घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है । गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ कड़ी हुई है।  आपको बता दें की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तीन दिन तक मृतक किशोरी के परिजन भटकते रहे। मेरठ के जानी थाने की पुलिस ने भी शव बरामद होने के बाद भी कोई सक्रियता नहीं दिखाई। शिनाख्त से लेकर पोस्टमार्टम कराने तक में लापरवाही सामने आई है। लापरवाही की हद तो तब पार हुई जब पोस्टमार्टम कराने के लिए नौ मई की पूरी रात खुर्जा पुलिस के साथ किशोरी के परिजन मेरठ में भटकते रहे।

किशोरियों को जबरन बीयर पिलाने के बाद करि छेड़छाड़

Bulandshahr News: सूरजपुर में किराए पर रहने वाली दो किशोरियाँ 6 मई की शाम लगभग 7 बजे अमित और उसके दोस्त संदीप के साथ कार में बैठीं। थोड़ी दूरी तय करने के बाद, अमित का रिश्तेदार गौरव भी कार में शामिल हो गया। इसके बाद, आरोपियों ने बीयर की कैन खरीदी और न केवल खुद पी, बल्कि किशोरियों को भी जबरन बीयर पिलाई। इसके बाद उन्होंने किशोरियों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब किशोरियों ने इसका विरोध किया, तो उन्हें पीटा गया। अंततः, मेरठ के जानी क्षेत्र में चलती कार से एक किशोरी को फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 दूसरी किशोरी के साथ  हाईवे पर किया सामूहिक दुष्कर्म

Bulandshahr News: किशोरी मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली थी। फिलहाल परिजनों के साथ मकान को किराए पर लेकर सूरजपुर में रह रही थी। तीनों आरोपियों ने दूसरी किशोरी के साथ मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता के परिजन प्रतापगढ़ में रहते हैं। उन्हें बेटी के रात में घर न पहुंचने की कोई जानकारी नहीं थी। दूसरी किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन बहुत ही चिंतित थे।

पुलिस ने किया था परिजनों को अनसुना

Bulandshahr News: सात मई को जब परिजन सूरजपुर थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उसी दिन, दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के बाद खुर्जा नगर पुलिस ने सूरजपुर पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की, लेकिन फिर भी सूरजपुर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अगले दिन, आठ मई को परिजन दोबारा थाने गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें फिर से अनसुना कर दिया।

थाना क्षेत्र जानी में मिला था किशोरी का शव

Bulandshahr News: आठ मई को खुर्जा नगर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिले नंबरों के आधार पर दूसरी किशोरी के परिजनों से संपर्क कर थाने बुलाया। इसके बाद नौ मई को मेरठ पुलिस से मदद मांगी। मेरठ पुलिस ने जानकारी दी कि सात मई को एक किशोरी का शव जानी थाना क्षेत्र में मिला है। इसके बाद खुर्जा नगर पुलिस ग्रेटर नोएडा से उसके परिजनों को लेकर मेरठ पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराई। आपको बता दें की मेरठ के एक अधिकारी द्वारा जानी थाना प्रभारी को आदेश  दिया गया था कि खुर्जा पुलिस टीम के साथ सहयोग कर जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराएं और जांच में मदद करें। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद जानी थाना पुलिस द्वारा  तत्परता नहीं दिखाई गई। थाना प्रभारी जानी ने सिर्फ एक उपनिरीक्षक को खुर्जा पुलिस टीम की मदद के लिए भेज दिया।  जब देर रात तक पोस्टमार्टम कराने के लिए खुर्जा पुलिस व मृतक के परिवार वाले भटकते रहे। नौ मई की सुबह एक बार फिर अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मेरठ में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

किशोरियां करती थी वेलकम गर्ल का काम

Bulandshahr News: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता और अन्य परिजन कुछ समय तक ग्रेटर नोएडा में रहकर काम कर रहे थे, लेकिन कुछ महीने पहले वे प्रतापगढ़ लौट गए। किशोरी उनके साथ नहीं गई, क्योंकि वह ग्रेटर नोएडा में रहकर कुछ करना चाहती थी। पुलिस ने जब उसकी सहेली से संबंधों की जांच की, तो पता चला कि दोनों ‘वेलकम गर्ल’ के रूप में काम करती थीं और हाल ही में उनकी मुलाकात हुई थी। चूंकि दोनों एक-दूसरे के घरों के पते नहीं जानती थी, इसलिए पुलिस को पीड़िता के परिजनों तक पहुंचने में समय लगा।

जल्द ही दाखिल होगी चार्जशीट

Bulandshahr News: खुर्जा नगर कोतवाली में दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। किशोरी की सहेली की मौत की जानकारी होने के बाद रविवार को खुर्जा पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा ली है। अधिकारी जल्द से जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने की बात कह रहे हैं।

खुर्जा पुलिस ने दी जांच को तेज रफ़्तार

Bulandshahr News: खुर्जा पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी है। नोएडा से खुर्जा तक आरोपियों की कार की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए पुलिस ने संबंधित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दी है। नोएडा में जहां से आरोपियों ने बीयर खरीदी थी, वहां की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। इसके अलावा, हाईवे पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। सात मई को पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही खुर्जा नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस सिलसिले में सूरजपुर पुलिस से भी संपर्क किया गया है। अब मामले में हत्या की धारा जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है और जांच पूरी होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

Delhi Crime News: अंकित शर्मा मर्डर केस में काउंटडाउन शुरू, 13 जुलाई को आएगा अदालत का बड़ा निर्णय

Delhi Government News: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, हर महीने खाते में आएंगे ₹2500

Kejriwal Sheeshmahal: केजरीवाल के शीशमहल को मिलेगा नया अवतार, बनेगा दिल्ली का पहला स्टेट गेस्ट हाउस

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को झटका, कोर्ट ने नहीं दी राहत

TAGGED:Bulandshahr NewsGang Rapekhurja policeMurderteen agers
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
यूपी छात्र 1200 रुपये योजना के तहत डीबीटी से मिलेगी राशि
उत्तर प्रदेश

यूपी में छात्रों को 1200 रुपये, निजी स्कूल शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात

Meena Chauhan By Meena Chauhan 4 दिन ago
गाजियाबाद के पांडव नगर इलाके में फैक्ट्री में लगी आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू
नोएडा में 1.48 करोड़ की डकैती का खुलासा: बिना नंबर की Aura कार से खुला राज, 6 गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के साथ मनाया गया
Today eNewspaper | 15 August 2026 Breaking News & Headlines
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?