Delhi Politics : दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को मंत्री प्रवेश वर्मा के एक बयान के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल के दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के हारने से AAP के विधायक खुश हैं। इस बयान के बाद सदन में हंगामा मच गया और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि उस विधायक का नाम सदन में बताया जाए, जिसने यह बात कही।
Delhi Politics : वे खुश हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल हार गए
मंत्री प्रवेश वर्मा ने सवाल के जवाब में सदन में यह भी कहा कि आज विपक्षी विधायक उनके पास आकर शिकायत कर रहे हैं कि उनके इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि AAP के कई विधायकों ने उनसे कहा कि वे खुश हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल हार गए। उन्होंने कहा, “इन विधायकों ने मुझसे कहा कि मुझे उनकी पहचान नहीं बतानी चाहिए, वरना मेरी कसम टूट जाएगी।”
प्रवेश वर्मा के इस बयान पर AAP विधायकों ने विरोध किया। संजीव झा ने कहा कि सदन में केवल हवा-हवाई बयान नहीं दिए जा सकते, और मंत्री को यह बताना होगा कि किस विधायक ने यह बातें की हैं। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि अगर उन्होंने खुशी जाहिर करने वाले विधायक का नाम लिया, तो उनकी कसम टूट जाएगी। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा की नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए थे, जबकि मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया।
Delhi Politics : जल्द ही पैसे जारी करेंगे
इससे पहले, AAP विधायक सुरेंद्र कुमार ने 2500 रुपए को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसका जवाब देते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस काम के लिए बजट में 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और इसके लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही पैसे जारी करेंगे, और यह सवाल पहले अपने तत्कालीन मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए था, जिन्होंने बजट में 1000 रुपए देने का ऐलान किया था।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-politics-mohan-singh-bisht-said-not-against-namaaz-but-meat-shops/



