By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Muzaffarnagar News : पतियों पर कहर जारी, भतीजे से अफेयर के चलते पत्नी ने पति की कॉफी में मिलाया जहर, हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > मुजफ्फरनगर > Muzaffarnagar News : पतियों पर कहर जारी, भतीजे से अफेयर के चलते पत्नी ने पति की कॉफी में मिलाया जहर, हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar News : पतियों पर कहर जारी, भतीजे से अफेयर के चलते पत्नी ने पति की कॉफी में मिलाया जहर, हालत गंभीर

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-03-28 9:16 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2025-03-28
Share
Muzaffarnagar News
Muzaffarnagar News: The havoc on husbands continues, due to affair with nephew
SHARE

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र के भंगेला गांव में एक पत्नी द्वारा अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है, जब अनुज शर्मा (30) ने अपने घर पर ड्यूटी से लौटने के बाद खाना खाकर कॉफी मांगी। इस दौरान पत्नी पिंकी उर्फ सना ने उसे जहर मिलाकर कॉफी दी, जिसके बाद अनुज की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां आने लगीं। परिजनों ने तत्काल उसे खतौली के नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, जहर सेवन के कारण अनुज की तबीयत गंभीर हो गई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

Muzaffarnagar News : गैर-वैवाहिक संबंधों को बताया घटना का कारण
अनुज की बहन मीनाक्षी ने बताया कि पिंकी का अपने ताऊ की लड़की के बेटे से गैर-वैवाहिक संबंध थे, जो शादी से पहले शुरू हो गए थे। शादी के बाद भी पिंकी इस रिश्ते को छुपकर जारी रखती थी, जिसका पता अनुज को चल गया। अनुज ने जब पत्नी का मोबाइल चेक किया, तो उसमें कई आपत्तिजनक मैसेज मिले, जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करने पर पिंकी झगड़कर अपने मायके चली गई। अनुज ने इस मामले की शिकायत महिला आयोग से की, जिसके बाद महिला आयोग ने दोनों पक्षों से बात की। पिंकी ने महिला आयोग के दबाव में ससुराल लौटने का फैसला लिया, और करीब 15 दिन पहले ससुराल वापस आ गई।

दो साल पहले हुई थी अनुज और पिंकी की शादी।

Muzaffarnagar News : पिंकी की चेतावनी और वारदात का अंजाम
परिजनों का कहना है कि ससुराल लौटने के बाद पिंकी ने अपनी सास को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह विशेष मकसद से लौटकर आई है, लेकिन उसने क्या करने का इरादा किया था, यह किसी को स्पष्ट नहीं था। मंगलवार रात को पिंकी ने अपने पति अनुज को कॉफी में जहर मिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की।

Muzaffarnagar News : मायके पक्ष का सहयोग न मिलना
इस घटना के बाद पिंकी का मायका पक्ष अनुज को देखने तक नहीं आया। मीनाक्षी ने बताया कि घटना के बाद एक बार भी पिंकी के परिवार ने फोन तक नहीं किया और न ही हालचाल लिया। पिंकी भी घटना के बाद पुलिस थाने से वापस अपने मायके चली गई है।

https://lokhitkranti.com/wp-content/uploads/2025/03/Rm_vbUsKnj0uJLyH.mp4

उधर, इस मामले में सीओ खतौली, रामाशीष यादव ने बताया कि 25 मार्च को सूचना मिली कि पिंकी उर्फ सना ने अपने पति अनुज को जहर मिलाकर कॉफी दी है। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

You Might Also Like

मुजफ्फरनगर में Aagniveer भर्ती रैली सम्पन्न, 13 जिलों के 13,000 युवाओं ने लिया हिस्सा

Muzaffarnagar Updates: जंगल में नाबालिग से छेड़छाड़, लोगों ने दबोचे आरोपी

Muzaffarnagar News : कावंड यात्रा संपन्न होते ही पुलिसकर्मियों को कुछ इस तरह दिया गया सम्मान, देखें फोटोंज

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ रुट का हुआ निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिया दिशा-निर्देश

Kanwar Yatra 2025: मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
budaun police encounter minor
क्राइमउत्तर प्रदेश

Budaun Police Encounter: अलापुर में आधी रात को पुलिस की घेराबंदी, फायरिंग के बीच दबोचा गया रेपिस्ट

Rupam Rupam 2026-06-28
West Asia News: ईरानी राष्ट्रपति से PM मोदी की अहम बातचीत, संघर्ष विराम और होर्मुज पर दिया बड़ा संदेश
Panchayat: पंचायत 5 में कौन बनेगा उप-प्रधान? फुलेरा की राजनीति में आएगा नया ट्विस्ट
Padma Bhushan 2026: पद्म भूषण सम्मान के बीच अलका याग्निक की सेहत बनी चर्चा का विषय
Rifleman Bahadur Singh Rawat: 112 साल बाद सामने आई उत्तराखंड के वीर सपूत की अमर गाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?