Viral Video : वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कोरियन पिता अपने बच्चे के लिए हिंदी लोरी गाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार इसे लाइक और शेयर किया जा रहा है।
Viral Video : जाने क्या हैं पूरी खबर
आमतौर पर, हम देखते हैं कि मां अपने बच्चों को लोरी गाकर सुलाती हैं, लेकिन इस वीडियो में एक कोरियन पिता अपने बच्चे के लिए हिंदी लोरी ‘चंदा है तू, मेरा सूरज है तू’ गा रहे हैं। यह दृश्य इंटरनेट यूजर्स को बेहद भावुक कर रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर नेहा अरोड़ा ने पोस्ट किया है, जिनकी शादी एक कोरियन नागरिक से हुई है। वीडियो पर कैप्शन लिखा गया है- “जब कोरियन पिता अपने आधे भारतीय बच्चे के लिए हिंदी गाना गाता है।”
इस वीडियो में पिता प्यार भरी आवाज़ में लोरी गा रहे हैं, जबकि बच्चा खुशी से उन्हें सुन रहा है। यह एक ऐसा मनमोहक दृश्य है, जिसने दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीत लिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक कोरियाई व्यक्ति इस हिंदी लोरी को इतनी खूबसूरती से कैसे गा सकता है!” वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “यह वीडियो मेरे दिल को छू गया, कितनी प्यारी आवाज़ है।” इसके अलावा, कई लोगों ने दिल के इमोटिकॉन्स भेजकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई दिल को छू लेने वाले वीडियो वायरल हो चुके हैं। बीते दिनों एक छोटी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर पड़े अपने बीमार पिता से बात कर रही थी। बच्ची अपने पिता, जो माउथ कैंसर से पीड़ित हैं, से कह रही थी कि वे जल्दी ठीक हो जाएं। हालांकि, पिता कोई जवाब नहीं देते और बिस्तर पर अचेत पड़े रहते हैं। अपनी बात कहते-कहते बच्ची रोने लगती है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया था।
यह भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/viral-video-bullying-by-a-female-constable/



