दिल्ली विधानसभा : दिल्ली विधानसभा में आज नजफगढ़ की विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किए जाने की मांग करते हुए कहा कि औरंगजेब के समय में इसे नजफगढ़ किया गया था जबकि, दिल्ली देहात का यह इलाका नाहरगढ़ के नाम से जाना जाता था। कई याचिकाओं और कोशिश के जरिए इस मुद्दे को उठाया गया। इसमें हमारे सांसद प्रवेश वर्मा के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष जी मुझे आपसे बड़ी उम्मीद हैं कि इसका नाम बदला जाएगा। वहीं आरके पुरम से विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुरम करने की मांग की।
दिल्ली विधानसभा : पहले भी उठी नाम बदलने की मांग
आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले नाम बदलने को लेकर कई बार बात दो चुकी है। इसी क्रम में मुस्तफाबाद का नाम बदलने की मांग इलाके के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने की थी। विधायक ने मुस्तफाबाद का नाम शिव विहार रखने की मांग की थी। अब नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ रखने की मांग की है।
विधायक में नीलम पहलवान ने बताया कि नाम बदलने को लेकर बहुत सारी कागजी कार्रवाई की गईं, लेकिन इसके बाद भी आजतक नाम नहीं बदला गया। नजफगढ़ का नाम बदलने की हमने कई बार अपील की। अगर दिल्ली देहात में मास्टरप्लान आता है तो वह भी तरक्की करेगा। मेरी विधानसभा भी विकास की ओर आगे बढ़ेगी।



