Mohan Singh Bisht : कुछ देर बाद शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली है। शपथग्रहण से पहले BJP ने विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। जबकि पार्टी ने मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि उत्तराखंडी मूल के मोहन सिंह बिष्ट सात बार के विधायक हैं जो इस बार मुस्तफाबाद सीट से जीतकर आए है।

Mohan Singh Bisht : तीन बार के विधायक है विजेंद्र गुप्ता
आपको बता दें कि विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक हैं। जिन्होंने हाल ही में विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आप पार्टी के प्रदीप मित्तल को करारी हार दी। इससे पहले पिछली विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता बीजेपी विधायक दल के नेता थे।

वहीं दूसरी तरफ मुस्तफाबाद सीट से विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर बनाए गए है। मोहन सिंह बिष्ट करावल नगर विधानसभा सीट से साल 1998 से 2013 तक, हर बार विधायक रहे है। साल 2015 के चुनाव में मोहन तब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे कपिल मिश्रा से हार गए थे। जबिक 2020 के चुनाव में मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को करावल नगर सीट से हरा दिया था। लेकिन हाल ही में मुस्लिम बाहुल्य मुस्तफाबाद सीट पर मोहन सिंह बिष्ट ने एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन को शिकस्त दी है।



