Delhi Chunav Parinam 2025 : आज यानी 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं। वोटों की गिनती लगातार जारी है। शुरुआती रूझानों में आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से पीछे चलते नजर आ रहे है। लेकिन इस सीट पर एक ऐसा भी कैंडिडेट हैं जिसने जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। इस कैंडिडेट का नाम है पंकज शर्मा जो दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल है। पंकज शर्मा का कहना है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था को सही करने के लिए वह चुनावी मैदान में केजरीवाल को टक्कर देने के लिए उतरे है।
Delhi Chunav Parinam 2025 : बाटला हाउस एनकाउंटर में शामिल
आपको बता दें कि 40 साल के पंकज शर्मा दिल्ली के चर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर में शामिल थे। हालांकि पंकज शर्मा को अभी दिल्ली पुलिस ने सस्पेंड कर दिया है। पंकज शर्मा पर नौकरी में रहते हुए चुनाव लड़ने का आरोप है। जो नियमों के खिलाफ है। पुलिस उपायुक्त (छठी बटालियन) हरेश्वर स्वामी का कहना है कि शर्मा को 29 जनवरी को आचरण सेवा नियमों के उल्लंघन के लिए निलंबित किया गया है। जैसे ही हमें सूचना मिली कि वह पुलिस बल में रहते हुए चुनाव लड़ रहे हैं, हमने उन्हें 29 जनवरी को निलंबित कर दिया।
इस बीच आज 8 फरवरी को मतगणना के बीच पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ता अपराध दिल्ली की 3 करोड़ जनता की मुख्य समस्या है। मैं अपराध को काबू करने के लिए बेहतरीन विकल्प दे सकता हूं। मैं एक पुलिसकर्मी होने से पहले दिल्ली का एक नागरिक हूं। वहीं नौकरी करते हुए चुनाव लड़ने के सवाल पर पंकज शर्मा ने कहा कि 2023 में इस मामले में राजस्थान हाई कोर्ट में फैसला दिया है। इस केस में एक सरकारी डॉक्टर चुनाव लड़ रहे थे। अदालत ने कहा था कि अगर वे जीत गए तो विधानसभा जाएंगे और हार गए तो ड्यूटी पर वापस आ जाएंगे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-chunav-parinam-2025-sanjay-singh-upset-after-seeing-the-lead-of-bharatiya-janata-party/



