Delhi Elections 2025 : प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुधवार को दिल्ली के करतार नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यहां उमड़ी भीड़ बताती है दिल्ली आपदा से मुक्ति के लिए तैयार है। दिल्ली को डबल इंजन सरकार से ही फायदा मिल सकता है। डबल इंजन सरकार बनेगी तो दिल्ली से आपदा जाएगी, खुशहाली आएगी, सड़कें साफ सुथरी होंगीं, हर घर नल आएगा।
Delhi Elections 2025 : मॉडल शहर बने दिल्ली
इस दौरान पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहरीले अमोनिया वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली अब एक ऐसी सरकार चाहती है, जो गरीबों के लिए घर बनाए, जो दिल्ली को आधुनिक बनाए, दिल्ली ऐसी सरकार चाहती है, जो हर घर नल से जल पहुंचाए और टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाए। भारत के करोड़ों नागरिक विकसित भारत के संकल्प को लेकर दिन रात जुटे हुए हैं। ये बहुत जरूरी है कि विकसित भारत की राजधानी भी एक विकसित देश का ‘मॉडल शहर’ बने। पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने यमुना की सफाई के नाम पर वोट लिये अब वो इससे खुद को किनारे कर रहे हैं। आपदा वालों ने पूर्वांचल के लोगों के साथ धोखा देने का काम किया है। उन्होंने वादा किया अगर हमारी सरकार देश के दूर-दराज के गांवों में गरीब से गरीब के घर में नल से जल पहुंच सकती है, तो देश की राजधानी दिल्ली के घर-घर में साफ पानी क्यों नहीं पहुंचा सकती।
Delhi Elections 2025 : हम भी पीते है यमुना का पानी
पीएम मोदी ने कहा कि हम भी यमुना का पानी पीते हैं, तमाम बड़े ऑफिसर्स, विदेशी एंबेसी के अधिकारी, कोर्ट के न्यायाधीश भी यमुना का पानी पीते हैं। ये बयान हार के डर से दिया गया है। क्या इस बात पर विश्वास किया जा सकता है कि दिल्ली में हमारे जैसे जो लोग यमुना के पानी पीते हैं, उनकी जान लेने के लिए हरियाणा यमुना में जहर मिलाएगा?
Delhi Elections 2025 : शीशमहल बनाने वाले गरीब की नहीं सोचते
पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग झुग्गी में रहते हैं उनसे आप लोग कहना कि आपका घर नहीं बना है, ये बात हमने नोट कर ली है। मोदी की गारंटी है कि आपका पक्का घर बनकर रहेगा। मोदी के पास अपना कोई घर नहीं है। लेकिन मोदी का सपना है कि हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो। ये आप-दा वाले इसलिए झुग्गियों में जाते हैं और झूठी बातें फैला रहे हैं। इनकी झूठ बोलने की ताकत बहुत है।



