Marriage Scam in Ghaziabad: गाज़ियाबाद में पांच आर्य समाज मंदिर ट्रस्टों पर फर्जीवाड़ा कर शादियां कराने का आरोप है। दरअसल, अक्टूबर में पुलिस ने शहर में पांच आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट की मौके पर जांच कर एफआईआर दर्ज की थी। इन सभी मामलों के लिए गठित एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है।बता दें की जांच में सामने आया कि बिना मान्यता के इनके संचालकों ने पांच साल में करीब 20 हजार शादियां कराईं और उनके प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कई शादियों में गवाह बने हैं।
20 से ज्यादा आरोपियों पर दाखिल होगी चार्जशीट
Marriage Scam in Ghaziabad: पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक ऐसे लोग दलाल हैं जो कागजों में फर्जीवाड़ा कर शादियां कराने में भूमिका निभाते हैं। पुलिस शीघ्र ही इन पांचों मामलों में कोर्ट में 20 से ज्यादा आरोपितों पर चार्जशीट दाखिल करेगी। साथ ही पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पांच हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक इन आरोपियों ने शादियों के नाम पर लिए हैं। पुलिस की जांच में कई गवाहों के आधार कार्ड फर्जी पाए गए। जिन गवाहों के आधार फर्जी पाए गए हैं पुलिस उन्हीं गवाहों को दलाल मान रहीं है। जांच में कुछ दलाल चिन्हित भी हुए हैं। चार्जशीट में उनके नाम भी शामिल किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसी शादी कराने वाले लड़के और लड़की के माता-पिता को भी सूचना नहीं देते।

घर से भागे प्रेमी जोड़े करते हैं मंदिर में शादी
Marriage Scam in Ghaziabad: जानकारी के लिए बता दें की अक्सर यह देखा गया है की घर से भागकर प्रेमी युगल के लिए आर्य समाज मंदिर में शादी करने का चलन सबसे ज्यादा है। मंदिर में शादी कर युगल अपनी शादी का पंजीकरण कराकर उसे कानूनी जामा पहना लेते हैं। इसके बाद जरूरत पड़ने पर कई जोड़े सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय की शरण लेते है। बता दें की कई मामलों में घर से भागने वाले सभी प्रेमी युगल बलिक हीं होते।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/city-logistics-plan-ghaziabad-plan-will-change-the-map-of-ghaziabad/



