Delhi Elections 2025 : दिल्ली में चुनावी घमासान के बीच आज शनिवार को आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी का लाभ नहीं मिल रहा है। चुनाव बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो हम ऐसी योजना लाएंगे जिससे किरायेदारों को मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि इस योजना से पूर्वांचली समाज को बड़ा लाभ मिलेगा।
Delhi Elections 2025 : बीजेपी ने इसकी स्क्रीनिंग
वहीं दूसरी तरफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के ऊपर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘अनब्रेकेबल’ को लेकर दावा किया कि बीजेपी ने इसकी स्क्रीनिंग रुकवाई है। उन्होंने कहा आईटीओ पर आज एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जानी थी। दिल्ली पुलिस ने इसकी स्क्रीनिंग रोक दी। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। यह पत्रकारों के लिए प्राइवेट स्क्रीनिंग थी। बीजेपी डरी हुई है। AAP पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग अवैध तरीके से रोक दी गई। डॉक्यूमेंट्री में यह दिखाया जाना था कि कैसे AAP ने बीजेपी की साजिशों का सामना किया। प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए चुनाव आयोग की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती।
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी का कहना है कि स्क्रीनिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के थिएटर मालिकों को धमकाया है। आम आदमी पार्टी ने स्क्रीनिंग रोकने लिए भी बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के कहने पर ही दिल्ली पुलिस ने स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी।
Delhi Elections 2025 : डॉक्यूमेंट्री के जरिए समर्थकों को साधना चाहती है आप
गौरतलब है कि मार्च 2024 में प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में घोटाले के एक आरोप में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखा गया। लेकिन जून 2024 में केजरीवाल इस मामले में जमानत पर बाहर आ गए। इसी को लेकर केजरीवाल पर डॉक्यूमेंट्री तैयार की गई है। जिसके जरिए आप अपने समर्थकों को साधना चाहती है। फिलहाल केजरीवाल के इन आरोपों पर बीजेपी और दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-elections-2025-students-should-get-50-percent-discount-in-delhi-metro-before-bjps-manifesto/



