By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Lakshmi Bhandar Scheme Bengal Election: बंगाल की सियासत में ‘लक्ष्मी भंडार’ फैक्टर, विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बीजेपी ने बढ़ाया दांव तीन गुना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > पश्चिम बंगाल > Lakshmi Bhandar Scheme Bengal Election: बंगाल की सियासत में ‘लक्ष्मी भंडार’ फैक्टर, विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बीजेपी ने बढ़ाया दांव तीन गुना
पश्चिम बंगाल

Lakshmi Bhandar Scheme Bengal Election: बंगाल की सियासत में ‘लक्ष्मी भंडार’ फैक्टर, विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बीजेपी ने बढ़ाया दांव तीन गुना

Tej
Last updated: 2026-02-07 6:08 अपराह्न
Tej Published 2026-02-07
Share
Lakshmi Bhandar Scheme Bengal Election
Lakshmi Bhandar Scheme Bengal Election: बंगाल की सियासत में ‘लक्ष्मी भंडार’ फैक्टर, विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बीजेपी ने बढ़ाया दांव तीन गुना
SHARE

Lakshmi Bhandar Scheme Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Lakshmi Bhandar Scheme Bengal) का शंखनाद हो चुका है और राज्य की राजनीति पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। मुकाबला साफ है भारतीय जनता पार्टी बनाम तृणमूल कांग्रेस। घुसपैठ, एसआईआर (Special Intensive Revision) और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों से बीजेपी ने आक्रामक शुरुआत की है, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी जंग को महिला-केंद्रित कल्याण योजनाओं की ओर मोड़ दिया है। बंगाल की राजनीति पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पंक्तियां ‘तोबे एकला चलो रे’ – एकदम सटीक बैठती हैं। जहां बीजेपी अकेले दम पर मैदान में है, वहीं विपक्षी INDIA गठबंधन बंगाल में लगभग गायब नजर आ रहा है। ऐसे में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी सीधे बीजेपी से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं।

Contents
घुसपैठ और SIR से गरमाई राजनीति, लेकिन चुनाव सिर्फ नैरेटिव से नहीं जीते जातेलक्ष्मी भंडार बना ममता का ‘ब्रह्मास्त्र’लक्ष्मी भंडार योजना क्या है?बीजेपी का पलटवार – 1000 नहीं, 3000 रुपये देंगेबिहार से लेकर बंगाल तक, महिला योजनाएं क्यों बन रहीं जीत की कुंजी?सवाल बरकरार – क्या सुरक्षा बनाम सुविधा में महिलाएं किसे चुनेंगी?

घुसपैठ और SIR से गरमाई राजनीति, लेकिन चुनाव सिर्फ नैरेटिव से नहीं जीते जाते

बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि टीएमसी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रही है। दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया की खामियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का रुख किया है। हालांकि, सियासी जानकार मानते हैं कि चुनाव सिर्फ आरोपों और नैरेटिव से नहीं जीते जाते, बल्कि ज़मीन पर असर डालने वाली योजनाएं ही निर्णायक भूमिका निभाती हैं। यही वजह है कि ममता बनर्जी ने अब अपना सबसे कारगर हथियार फिर से धारदार कर दिया है लक्ष्मी भंडार योजना (Lakshmi Bhandar Scheme Bengal)।

Read More: आधी रात की गिरफ्तारी से अस्पताल तक, क्या पप्पू यादव जाएंगे जेल या मिलेगी राहत?

Lakshmi Bhandar Scheme Bengal Election
Lakshmi Bhandar Scheme Bengal Election

लक्ष्मी भंडार बना ममता का ‘ब्रह्मास्त्र’

ममता सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लक्ष्मी भंडार योजना (Lakshmi Bhandar Scheme Bengal) में 500 रुपये मासिक बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अब सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इतना ही नहीं, सरकार ने गिग वर्कर्स के लिए एक नया सोशल सिक्योरिटी पोर्टल, आंगनवाड़ी, आशा और नागरिक स्वयंसेवकों के मानदेय में बढ़ोतरी जैसे कई ऐलान किए हैं। यह साफ संकेत है कि टीएमसी का फोकस इस बार भी महिला और निम्न आय वर्ग पर है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2021 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में टीएमसी की सफलता के पीछे लक्ष्मी भंडार योजना की बड़ी भूमिका रही है।

लक्ष्मी भंडार योजना क्या है?

लक्ष्मी भंडार योजना (Lakshmi Bhandar Scheme Bengal) फरवरी 2021 में शुरू की गई थी।

  • लाभार्थी – 25 से 60 वर्ष की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
  • वर्तमान लाभार्थी – लगभग 2.42 करोड़ महिलाएं
  • उद्देश्य – महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता और वित्तीय सुरक्षा

डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए हर महीने मिलने वाली राशि ने महिलाओं और सरकार के बीच सीधा जुड़ाव बनाया है।

बीजेपी का पलटवार – 1000 नहीं, 3000 रुपये देंगे

ममता बनर्जी के ऐलान के तुरंत बाद बीजेपी ने भी पलटवार कर दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो लक्ष्मी भंडार (Lakshmi Bhandar Scheme Bengal) के तहत 3000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। यानी अब मुकाबला सिर्फ घुसपैठ या SIR का नहीं, बल्कि कैश ट्रांसफर की रेस में बदल चुका है।

बिहार से लेकर बंगाल तक, महिला योजनाएं क्यों बन रहीं जीत की कुंजी?

मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना, महाराष्ट्र की लाडकी बहीण, छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन, बिहार की महिला रोजगार योजना और झारखंड की मासिक सहायता योजना इन सभी ने चुनावी नतीजों को सीधे प्रभावित किया है। इन योजनाओं की सबसे बड़ी ताकत रही-

  • सीधा पैसा
  • हर महीने
  • बिना बिचौलिये

बंगाल में ममता बनर्जी इसी मॉडल को और मजबूत करने में जुटी हैं।

सवाल बरकरार – क्या सुरक्षा बनाम सुविधा में महिलाएं किसे चुनेंगी?

हालांकि, बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। हाल के वर्षों में महिला अपराधों के मामलों ने विपक्ष को हमलावर होने का मौका दिया है। 2019 के CSDS सर्वे के मुताबिक, टीएमसी एकमात्र ऐसी पार्टी थी जिसे पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट दिया। अब सवाल यही है क्या आर्थिक सुरक्षा, सुरक्षा के सवालों पर भारी पड़ेगी? इसका जवाब आने वाले चुनावी नतीजे देंगे।

Also read:  मणिपुर में करीब एक साल बाद चुनी हुई सरकार की वापसी, वाई खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, शांति बहाली सबसे बड़ी चुनौती

You Might Also Like

Kejriwal-Mann Dahod Rally Gujarat: केजरीवाल-मान की दाहोद की रैली में सियासी तेवर तेज, गुजरात सरकार को आदिवासी मुद्दों पर घेरा, पंजाब मॉडल को बताया विकल्प

Mamata Banerjee resignation: बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, 23 अहम पदों से दिया इस्तीफा

AIMIM Announces Bengal Alliance: बंगाल चुनाव से पहले नई सियासी बिसात, ओवैसी का बड़ा दांव, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का ऐलान

बंगाल चुनाव के लिए TMC ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट, भवानीपुर से मैदान में ममता बनर्जी

West Bengal Political News: बंगाल में BJP में बगावत! उम्मीदवार के ऐलान पर कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

TAGGED:Assembly Polls 2026Bengal PoliticsBJP vs TMCCash Transfer SchemeIndian ElectionsLakshmi Bhandar SchemeMamata BanerjeeSocial Welfare PoliticsWest Bengal Assembly ElectionWomen Voters India
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News

E-Newspaper 23/03/2026

ShreeJi ShreeJi 2026-03-23
Delhi Assembly Budget Session: ‘खीर समारोह’ के साथ होगा शुरू, सत्र पहले AAP ने निलंबित विधायकों के मुद्दे पर वॉकआउट की दी धमकी
Guru Hargobind Sahib Jyoti Jot Day: गुरु हरगोबिंद साहिब की ज्योति ज्योत दिवस पर देशभर से नमन, सीएम सैनी समेत तमाम राजनीतिक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
UP government scheme 2026: 42 करोड़ की लागत से यूपी में बड़े बदलाव, अब सफर होगा आसान
Iran War Conditions: 6 शर्तों पर ही खत्म होगी जंग, होर्मुज स्ट्रेट से मीडिया तक रखी सख्त मांगें
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?