By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: VB-G RAM G Scheme: ‘विकसित भारत-गारंटी’ से उत्तराखंड को नई ताकत, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण रोजगार तक मिलेगा बड़ा सहारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तराखंड > VB-G RAM G Scheme: ‘विकसित भारत-गारंटी’ से उत्तराखंड को नई ताकत, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण रोजगार तक मिलेगा बड़ा सहारा
उत्तराखंड

VB-G RAM G Scheme: ‘विकसित भारत-गारंटी’ से उत्तराखंड को नई ताकत, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण रोजगार तक मिलेगा बड़ा सहारा

Manisha
Last updated: 2026-01-07 8:32 अपराह्न
Manisha Published 2026-01-07
Share
VB-G RAM G Scheme
VB-G RAM G: ‘विकसित भारत-गारंटी’ से उत्तराखंड को नई ताकत, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण रोजगार तक मिलेगा बड़ा सहारा
SHARE

VB-G RAM G Scheme: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण VB-G RAM G Scheme उत्तराखंड जैसे पर्वतीय और आपदा-संवेदनशील राज्य के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। इस अधिनियम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड हर साल किसी न किसी प्राकृतिक आपदा का सामना करता है। ऐसे में VB-G RAM G योजना से मिलने वाली धनराशि आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई, त्वरित राहत और ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

Contents
मनरेगा नहीं, VB-G RAM G नीति की नई संरचनाअब 125 दिन का रोजगार, समय पर काम नहीं तो भत्तातकनीक आधारित पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर लगामकिसानों के हित सुरक्षित, खेती के मौसम में काम पर रोकग्राम सभा और पंचायतों को असली ताकतकाम की गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष जोरमहिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक मजबूतीहिमालयी राज्यों को 90 प्रतिशत केंद्र सहयोगउत्तराखंड के लिए क्यों अहम है VB-G RAM G Scheme?

मनरेगा नहीं, VB-G RAM G नीति की नई संरचना

मुख्यमंत्री धामी ने इस अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं है, बल्कि ग्रामीण रोजगार नीति की संरचनात्मक पुनर्रचना है। इसका उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना, ग्रामीण इकाइयों को मजबूत करना और स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। सीएम के मुताबिक यह अधिनियम किसानों को सुरक्षा, श्रमिकों को रोजगार, महिलाओं को सम्मान और गांवों के समग्र विकास के जरिए ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव रखेगा।

READ MORE: अंकिता भंडारी हत्याकांड फिर गरमाया, 11 जनवरी को ‘उत्तराखंड बंद’ का ऐलान

अब 125 दिन का रोजगार, समय पर काम नहीं तो भत्ता

VB-G RAM G Scheme के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 की जगह 125 दिन के रोजगार का अधिकार मिलेगा, जो पहले की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। योजना में यह भी प्रावधान है कि यदि 15 दिन के भीतर काम उपलब्ध नहीं कराया जाता, तो बेरोजगारी भत्ता अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। भुगतान व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है- अब मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक होगा और देरी होने पर मुआवजा दिया जाएगा।

तकनीक आधारित पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर लगाम

VB-G RAM G Scheme की खास बात यह है कि इसमें कामकाज को पूरी तरह तकनीक आधारित पारदर्शिता से जोड़ा गया है। बायोमेट्रिक हाजिरी, जियो-टैगिंग और जीआईएस मैपिंग, मोबाइल ऐप और सार्वजनिक डैशबोर्ड, एआई आधारित फ्रॉड डिटेक्शन और साल में दो बार अनिवार्य सोशल ऑडिट जैसे प्रावधान इसे भ्रष्टाचार-मुक्त रोजगार गारंटी योजना की दिशा में ले जाते हैं।

 READ MORE: अंकिता भंडारी हत्याकांड ने फिर पकड़ी सियासी आग, सामने आए सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर

किसानों के हित सुरक्षित, खेती के मौसम में काम पर रोक

किसान हितों को ध्यान में रखते हुए VB-G RAM G Scheme में स्पष्ट सुरक्षा प्रावधान किए गए हैं। बुवाई और कटाई के मौसम में अधिकतम 60 दिन तक योजना के काम कानूनी रूप से रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को मजदूरों की कमी न हो और खेती की लागत न बढ़े। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का संतुलन बना रहेगा।

ग्राम सभा और पंचायतों को असली ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में ग्राम सभा और ग्राम पंचायत को वास्तविक अधिकार दिए गए हैं। विकास कार्य ऊपर से थोपे नहीं जाएंगे, बल्कि उनकी पहचान और प्राथमिकता ग्राम सभा तय करेगी। कम से कम 50 प्रतिशत कार्य सीधे ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे। जॉब कार्ड, पंजीकरण और योजना निर्माण जैसे फैसले स्थानीय स्तर पर लिए जाएंगे।

उत्तराखंड की बड़ी खबर देखने के लिये क्लिक करे

काम की गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष जोर

VB-G RAM G Scheme के तहत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी जो लंबे समय तक गांवों के काम आएं। जल संरक्षण, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका परिसंपत्तियां और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में तालाब, चेकडैम, स्टॉपडैम, सड़क, नाली, स्कूल, अस्पताल, स्किल सेंटर, ग्रामीण हाट, रिटेनिंग वॉल और ड्रेनेज जैसे निर्माण शामिल होंगे। इससे रोजगार भी मिलेगा और गांवों की बुनियादी संरचना भी मजबूत होगी।

महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक मजबूती

योजना में महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए स्किल सेंटर, शेड और ग्रामीण हाट विकसित किए जाएंगे, ताकि उन्हें गांव में ही रोजगार मिल सके। योजना की रीढ़ माने जाने वाले ग्राम रोजगार सहायक, फील्ड असिस्टेंट और तकनीकी सहायकों के प्रशिक्षण और निगरानी के लिए प्रशासनिक खर्च 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है।

Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

हिमालयी राज्यों को 90 प्रतिशत केंद्र सहयोग

वित्तीय प्रबंधन के तहत सामान्य राज्यों के लिए 60:40 और हिमालयी व पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 90:10 का अनुपात तय किया गया है। इससे उत्तराखंड जैसे राज्यों पर वित्तीय बोझ कम होगा और विकास कार्य तेज़ी से पूरे हो सकेंगे। एसबीआई के एक विश्लेषण के अनुसार, VB-G RAM G Scheme अधिनियम से राज्यों को कुल मिलाकर करीब 17,000 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो सकता है।

उत्तराखंड के लिए क्यों अहम है VB-G RAM G Scheme?

भूस्खलन, जलभराव और बादल फटने जैसी आपदाओं से जूझते उत्तराखंड के लिए VB-G RAM G Scheme अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री धामी के अनुसार, इस योजना से प्राप्त धनराशि आपदा के समय त्वरित राहत और पुनर्निर्माण में मदद करेगी। ग्राम सभा स्तर पर तुरंत निर्णय लेकर लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सकेगी। कुल मिलाकर, VB-G RAM G Scheme उत्तराखंड के गांवों को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पढ़े ताजा अपडेट:  Hindi News, Today Hindi News, Breaking News

You Might Also Like

Voter List Verification Uttarakhand: दोहरी वोटर आईडी पर सख्ती, 2 लाख संदिग्ध मामलों की जांच शुरू

Uttarakhand Government 4 Years: हल्द्वानी में भव्य तैयारी, चार साल पूरे होने पर सरकार का शक्ति प्रदर्शन, राजनाथ सिंह करेंगे संबोधन

Uttarakhand Politics Update: कैबिनेट विस्तार में बड़ा ट्विस्ट! 5 विधायकों ने ली शपथ, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Hemkund Sahib Yatra 2026: 23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, बर्फीली वादियों में आस्था, साहस और आध्यात्मिक अनुभव का संगम

Char Dham Health Facilities: ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से होगी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, 177 एम्बुलेंस रहेंगी तैनात

TAGGED:developed India guarantee missionemployment guarantee actHimalayan states financial supportrural livelihood scheme IndiaUttarakhand disaster managementUttarakhand rural employmentVB-G RAM G Schemevillage development scheme
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Indian Oil Tanker returns safely
राष्ट्रीय

युद्ध के बीच ‘जग लाडकी’ का सफल रेस्क्यू, 80 हजार टन कच्चा तेल लेकर सुरक्षित निकला भारतीय टैंकर

Rupam Rupam 2026-03-15
Delhi Health News: दिल्ली में बनेगा AIIMS जैसा सुपर मेडिकल हब, तीन बड़े अस्पताल होंगे एक साथ
Dhurandhar 2: हिंदी के बाद अब साउथ हिलाने को तैयार हैं रणवीर सिंह, तेलुगु और तमिल वर्जन में भी रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
Indian President News: मथुरा-वृंदावन के इन मंदिरों में पूजा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें धार्मिक महत्व
Saudi Arabia Oil Supply Route: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के साथ खड़ा यह मुस्लिम देश, नए रास्ते से पहुंच रहा तेल
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?