Vehicle Rental Service : नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए अब सफर और आसान होने वाला है। अब स्टेशन तक पहुंचने के बाद, लोग अपने घर या ऑफिस तक आसानी से जा सकते हैं। NCRTC ने इसके लिए नया सिस्टम तैयार किया है। इसमें रेंट पर गाड़ी, फीडर बस और ऑनलाइन राइड बुकिंग शामिल है।
Vehicle Rental Service : स्टेशन से रेंटल वाहन की सुविधा
जो लोग खुद ड्राइव करना पसंद करते हैं, उनके लिए स्टेशन पर कार, बाइक और साइकिल रेंट पर उपलब्ध होंगी। यात्री चाहे तो खुद गाड़ी चला सकते हैं या ड्राइवर के साथ ले सकते हैं। किराया घंटे या दूरी के हिसाब से तय होगा।
Vehicle Rental Service : फीडर बस और ऑटो से आसान सफर
स्टेशन से पास के इलाके तक फीडर सेवा भी उपलब्ध होगी। इसमें बस, ऑटो और कैब शामिल हैं। लोग पूरी गाड़ी किराए पर ले सकते हैं या शेयरिंग मोड में सफर कर सकते हैं। कुछ रूट्स पर यूपी ट्रांसपोर्ट की सिटी बस भी चलेंगी। इससे स्टेशन से उतरते ही किसी को सफर में दिक्कत नहीं होगी।
Vehicle Rental Service : ऑनलाइन राइड बुकिंग और छूट
जो लोग मोबाइल से राइड बुक करना पसंद करते हैं, उनके लिए रैपिडो ऐप का ऑप्शन है। रैपिडो पर कार, बाइक और ऑटो बुक किया जा सकता है। राइड बुक करने पर 10% की छूट भी मिलेगी। यात्री स्टेशन पर उतरते ही ऐप से राइड बुक कर सकते हैं और सीधे अपने डेस्टिनेशन तक जा सकते हैं।
Vehicle Rental Service : पार्किंग की पूरी व्यवस्था
नमो भारत कॉरिडोर के 25 स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें कुल मिलाकर 8,000 से ज्यादा वाहन खड़े किए जा सकते हैं। मेरठ साउथ में 1,200 वाहन, परतापुर में 150, रिठानी में 40, शताब्दी नगर में 800, ब्रह्मपुरी में 150, बेगमपुल में 70, दौरली में 100, मेरठ नॉर्थ में 50 और मोदीपुरम में 700 वाहन रखने की क्षमता है। इसके अलावा दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर भी 275 कार और 900 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
Vehicle Rental Service : मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी
नमो भारत कॉरिडोर सिर्फ तेज ट्रेन नहीं है, बल्कि पूरा सफर आसान बनाने पर ध्यान दिया गया है। स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों के पास तीन ऑप्शन होंगे।
1.रेंट पर गाड़ी लेकर खुद ड्राइव करें।
2.फीडर बस/ऑटो से सीधे गंतव्य तक जाएं।
3.मोबाइल ऐप से राइड बुक कर सीधे घर/ऑफिस पहुंचें।
Vehicle Rental Service : रोजाना यात्रियों के लिए फायदे
जो लोग रोजाना दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर का इस्तेमाल करते हैं प्रोफेशनल, स्टूडेंट या बिजनेस ट्रैवलर्स उनके लिए यह सुविधा बहुत मददगार होगी। अब बार-बार ऑटो या कैब ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। अपनी सुविधा और समय के हिसाब से राइड चुनकर लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुँच पाएंगे।



