By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: UP Sambhal News: संभल में प्रशासन की सख्ती, बुलडोजर चलते ही उजड़ गए कई घर, गांव में पसरा मातम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > UP Sambhal News: संभल में प्रशासन की सख्ती, बुलडोजर चलते ही उजड़ गए कई घर, गांव में पसरा मातम
उत्तर प्रदेश

UP Sambhal News: संभल में प्रशासन की सख्ती, बुलडोजर चलते ही उजड़ गए कई घर, गांव में पसरा मातम

Kannu
Last updated: 2026-01-16 10:48 अपराह्न
Kannu Published 2026-01-16
Share
Sambhal Bulldozer Action
Sambhal Bulldozer Action
SHARE

Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार का दिन बिछोली गांव के लोगों के लिए कभी न भूलने वाला बन गया। सुबह तक जहां लोग अपने रोजमर्रा के काम में लगे थे, वहीं कुछ ही घंटों में गांव का माहौल पूरी तरह बदल गया। अचानक भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और देखते ही देखते बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई।

Contents
Sambhal Bulldozer Action: भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा प्रशासनSambhal Bulldozer Action: ग्राम प्रधान का मकान भी नहीं बचाSambhal Bulldozer Action: पीड़ितों का दर्द छलकाSambhal Bulldozer Action: अब हमारे बच्चे कहां जाएंगे?’Sambhal Bulldozer Action: प्रशासन ने क्या कहाSambhal Bulldozer Action: कार्रवाई के बाद गांव में सन्नाटा

सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के नाम पर चली इस कार्रवाई में ग्राम प्रधान अतीक समेत पांच घरों को जमींदोज कर दिया गया। बुलडोजर की तेज आवाज और गिरते मकानों के साथ ही गांव में चीख- पुकार मच गई। लोगों की आंखों के सामने उनके सालों की मेहनत से बने घर मलबे में बदलते चले गए।

Also Read: गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, योगी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

Sambhal Bulldozer Action: भारी पुलिस बल के साथ पहुंचा प्रशासन

इस कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे। उनके साथ 25 से अधिक राजस्व अधिकारी, करीब 20 लेखपाल, रैपिड रिएक्शन फोर्स और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। प्रशासन का कहना था कि गांव में लगभग पौने 27 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे खाली कराना जरूरी है।

पैमाइश पूरी होने के बाद जैसे ही बुलडोजर आगे बढ़े, गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने घरों से जरूरी सामान निकालने लगे। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर रोती नजर आईं, बुजुर्ग लाठी के सहारे खड़े होकर यह मंजर देखते रहे।

Sambhal Bulldozer Action: ग्राम प्रधान का मकान भी नहीं बचा

कार्रवाई की शुरुआत ग्राम प्रधान अतीक के मकान से की गई। प्रशासन ने इसे सरकारी जमीन पर बना अवैध निर्माण बताया।बुलडोजर चलते ही कुछ ही देर में मकान का बड़ा हिस्सा गिरा दिया गया। इसके बाद सड़क किनारे बनी सरकारी जमीन पर बने अन्य चार घरों को भी ढहा दिया गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान पति अतीक ने हल्का विरोध जरूर किया, लेकिन भारी पुलिस बल और अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। देखते ही देखते उनका घर भी मलबे में तब्दील हो गया।

Also Read: खिचड़ी मेले की तैयारी या बड़ी चेतावनी? गोरखनाथ मंदिर से सीएम योगी का सख्त संदेश

Sambhal Bulldozer Action: पीड़ितों का दर्द छलका

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान पीड़ित परिवारों का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। एक मकान मालिक मुजाहिद रोते हुए बोले, ‘हम लोग यहां आज से नहीं, बहुत सालों से रह रहे हैं। अगर सरकारी जमीन है तो सबके साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिए। सिर्फ हमारे ही घर क्यों तोड़े गए?

Sambhal Bulldozer Action: अब हमारे बच्चे कहां जाएंगे?’

उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। कई लोग अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी की एक नहीं सुनी गई।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Sambhal Bulldozer Action: प्रशासन ने क्या कहा

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गांव में स्कूल, पंचायत भवन और खेल के मैदान जैसी ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। उन्होंने बताया, ‘इन मामलों को लेकर पहले ही ट्रायल कोर्ट और अपीलेट कोर्ट से आदेश हो चुके हैं। जिन मामलों में अदालत से फैसला आ गया है, उन्हीं पर आज बेदखली की कार्रवाई की गई है।’ उन्होंने यह भी साफ किया कि आगे भी पैमाइश जारी रहेगी और अगर कहीं और अवैध कब्जा मिला तो वहां भी इसी तरह की कार्रवाई होगी।

Sambhal Bulldozer Action: कार्रवाई के बाद गांव में सन्नाटा

बुलडोजर लौटने के बाद बिछोली गांव में अजीब सा सन्नाटा पसर गया। मलबे के ढेर के बीच लोग अपने टूटे घरों और बिखरे सामान को देखते रहे। किसी के पास सिर छुपाने की जगह नहीं बची, तो किसी को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी।

प्रशासन इस कार्रवाई को कानून के तहत जरूरी कदम बता रहा है, जबकि प्रभावित परिवार इसे अपने जीवन का सबसे दर्दनाक दिन बता रहे हैं। संभल की यह घटना एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई और उसके मानवीय पहलू को लेकर चर्चा का विषय बन गई है।

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Mathura Baba Death News: मथुरा में गौ रक्षक चंद्रशेखर बाबा की संदिग्ध मौत, CM योगी ने दिए सख्त आदेश

Farse Wale Baba: कौन थे ‘फरसे वाले बाबा’ जिनकी मौत पर रो रहा है पूरा मथुरा? जानिए

RLD Leader Threat News: जयंत चौधरी को धमकी से मचा हड़कंप, आरोपी पर सख्त कदम की मांग तेज

Varanasi Crime News: वाराणसी में छात्र की गोली मारकर हत्या, परिवार में मातम- पिता ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग

UP Mission 2027: यूपी में ‘Mission 2027’ पर बीजेपी का फोकस, कैबिनेट विस्तार और नियुक्तियों से साधे जाएंगे सामाजिक समीकरण

TAGGED:Illegal Encroachment RemovalPolice Administration ActionSambhal Bulldozer ActionSambhal NewsUP Bulldozer ActionUttar Pradesh News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Maa Shailputri Puja Vidhi
धर्म कर्म

Chaitra Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा कैसे करें? जानें विधि, भोग, मंत्र, शुभ रंग और कथा

ShreeJi ShreeJi 2026-03-19
Bawana Gangwar Shooting: दिल्ली के बवाना में गैंगवार, किराना दुकान में 12 राउंड फायरिंग, युवक की मौत, बच्चा समेत 3 घायल
फुलेरा गांव से आई बड़ी खुशखबरी! ‘पंचायत 5’ का आधिकारिक ऐलान, जानें कब लौटेंगे सचिव जी
Chaitra Navratri 2026 News: 19 मार्च को श्रीराम जन्मभूमि में रचा जाएगा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी स्थापना
Political Revolution 1977: अगर 21 मार्च को नतीजे न आते, तो क्या होता भारत का भविष्य? एक रोंगटे खड़े करने वाली रिपोर्ट।
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?