Lokhitkranti

UP Politics : ‘गाजी मियां की दरगाह पर झंडा फहराने वाला CM की जाति का…’ अखिलेश का योगी पर तंज

UP Politics

UP Politics : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रामनवमी के दिन कुछ युवकों पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने सालार मसूद गाजी की दरगाह पर भगवा झंडा फहराया। यह घटना तब सामने आई जब कुछ कार्यकर्ताओं ने दरगाह के गेट पर चढ़कर धार्मिक नारे लगाए और भगवा झंडा लहराया। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी कार्यकर्ता वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है और सियासी तूफान मच गया है।

UP Politics : अखिलेश यादव ने कसा तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार ऐसी घटनाओं को जानबूझकर करवा रही है ताकि जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाया जा सके। उन्होंने कहा, “झंडा फहराने वाला मुख्यमंत्री की जाति का है, और सरकार, पुलिस, एसपी, कमिश्नर कोई कुछ नहीं बोलेगा। मुख्यमंत्री के इशारे पर ये सब किया जा रहा है। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रही है।”

UP Politics : दरगाह पर भगवा झंडा फहराया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनवमी के दिन कुछ युवक जुलूस की शक्ल में गाजी मियां की दरगाह पहुंचे और वहां भगवा झंडा फहराया। दरगाह के गेट पर चढ़कर धार्मिक नारे लगाए जाने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन सभी कथित आरोपियों ने वहां से फरार हो गए। दरगाह प्रयागराज से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है।

UP Politics : स्थानीय लोगों में डर का माहौल
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और असमंजस का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कुछ कार्यकर्ताओं ने दरगाह को हटाने के लिए प्रदर्शन किया और जय श्री राम के नारे लगाए। डीसीपी कुलदीप गुनावत ने कहा कि घटना के वीडियो की जांच की जा रही है और मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद, दरगाह के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार का और कोई बवाल न हो। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़े…

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Ghaziabad
33°C
Clear sky
1.3 m/s
28%
758 mmHg
12:00
33°C
13:00
34°C
14:00
34°C
15:00
34°C
16:00
34°C
17:00
34°C
18:00
32°C
19:00
30°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
26°C
23:00
25°C
00:00
24°C
01:00
23°C
02:00
22°C
03:00
22°C
04:00
21°C
05:00
21°C
06:00
21°C
07:00
24°C
08:00
27°C
09:00
30°C
10:00
33°C
11:00
34°C
12:00
36°C
13:00
36°C
14:00
37°C
15:00
37°C
16:00
36°C
17:00
35°C
18:00
33°C
19:00
31°C
20:00
30°C
21:00
28°C
22:00
27°C
23:00
26°C

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून