Lokhitkranti

Delhi News : भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के वैज्ञानिक विरासत से जोड़ने की अनूठी पहल, तेजस्वी सूर्या होंगे मुख्य अतिथि

Delhi News

Delhi News : भारत की प्राचीन और समृद्ध वैज्ञानिक विरासत को पुनः उजागर करने एवं युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से “भारत और उसका वैज्ञानिक गौरव” नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं यूथ यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक विनीत वत्स त्यागी द्वारा की जा रही है।

कार्यक्रम का आयोजन यूथ यूनिटी फाउंडेशन, आईआईटी कानपुर, और ब्रहत रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को भारत के ऐतिहासिक वैज्ञानिक योगदान की खोज और विश्लेषण में संलग्न करना है, जिससे वे देश की गौरवशाली बौद्धिक धरोहर से प्रेरित हो सकें।

Delhi News : वरिष्ठ नेताओं और वैज्ञानिकों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या उपस्थित रहेंगे। वहीं, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और मुरादनगर से विधायक अजीतपाल त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

Delhi News : प्रतियोगिता का स्वरूप और चयन प्रक्रिया
यह प्रतियोगिता 16 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए आयोजित की गई है, जिसमें 2-3 प्रतिभागियों की टीमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, वास्तुकला और राजनीति विज्ञान जैसे क्षेत्रों में भारत के ऐतिहासिक योगदान पर शोध प्रस्तुत कर रही हैं। सभी प्रतिभागियों ने 3 अप्रैल, 2025 तक क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी प्रविष्टियाँ जमा कर दी हैं।

आईआईटी कानपुर और आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों का एक पैनल सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर रहा है। 12 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे अंतिम दौर में शामिल होने के लिए शीर्ष 30 टीमों का चयन किया जाएगा। चयनित टीमें प्रतिष्ठित जूरी के समक्ष लाइव प्रेजेंटेशन देंगी। प्रत्येक टीम को 5 मिनट का समय और उसके बाद 2 मिनट का प्रश्नोत्तर सत्र दिया जाएगा।

 

Himanshu Garg
Author: Himanshu Garg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
मांस-मछली नहीं खाने वाले चिंता न करें, प्रोटीन से भरे पड़े हैं ये 10 वेज फूड्स बालों के झड़ने को रोकने के लिए, आप इन तरीकों को अपना सकते हैं: लिवर को स्वस्थ कैसे रखें: मजबूत लिवर के लिए सरल उपाय i हल्दी के सेवन करनें के क्या हैं 7 बडे फायदे। प्रियंका चोपडा अपने भाई सिध्दार्थ चोपडा के वेडिंग फंक्शन में खुब एंजौय करती नजर आ रही हैं। मनी प्लांट में बांध दें यह चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी। अँधेरा होने के बाद ना करें इन 3 चीज़ों का दान, खाली हो जाएगी तिजोरी। घर में इस जगह लगाएं शीशा पैसों से भर जाएगी तिजोरी। घर में ठीक करा लें यह 3 चीज़ें, हाथ में टिकने लगेगा पैसा। नीम करोली बाबा कह गए, अच्छे दिन आने से पहले दिख जाते हैं ये 5 संकेत। मेन्टल हेल्थ की दुश्मन है ये आदतें, धीमी हो जाती है दिमाग की रफ़्तार। ज्यादा गुस्सा करने से कमज़ोर हो जाता है शरीर का यह अंग कितने घंटे सोता है मोर सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश सपने में ये 4 चीज़ें दिखें तो समझ लें आप बर्बाद होने वाले हैं बेहद पवित्र है ये 7 पौधे, घर में लगाने से आती है समृद्धि क्या है दिया जलाने का सही समय, और तरीका उत्तर कोरिया के तानाशाह द्वारा बनाए गए अजीबो-गरीब कानून