Ghaziabad News: गाजियाबाद के राजनगर स्थित सेक्टर 8 में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत सास ससुर पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति अमेरिका में रहता है, और उससे प्यार नही करता बल्कि अब उसे धोखा देकर दूसरी शादी करना चाहता है। महिला ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसका पति दहेज के रूप में उसके परिवार से अब तक लगभग 3 करोड़ रुपये वसूल चुका है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद जब उसका पति उसे हनीमून पर मालदीव लेकर गया था, तब भी उसके पति ने हनीमून पर खर्च हुई आधी रकम महिला से मांग ली थी।
यह है पूरा मामला
Ghaziabad News: शादी के बाद टूटते रिश्तों का सिलसिला गहराता जा रहा है। वर्तमान में जहां महिलाओं द्वारा पुरुषों को प्रताड़ित करने के मामले सामने आये है वही देखा जा रहा है कि महिलाओं की स्थिति भी कुछ कमतर नही है। हाल ही में ताजा मामला राजनगर में रहने वाली एक महिला का है जिसकी शादी वर्ष 2022 में दिल्ली के एक संभ्रांत परिवार में महिला के माता-पिता ने यह सोचकर की थी कि उनकी बेटी राज करेगी। लेकिन बदले में महिला को शिवाय कष्ट और दुख के कुछ हासिल नहीं हुआ।
हनीमून का खर्चा भी पत्नी से मांगा
महिला का आरोप है कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी में लगभग 1.53 करोड़ रुपये खर्च किए थे। क्योंकि पति अमेरिका मे रहता था। और वहीं रहकर वह नौकरी करता था। जिस कारण से उसकी शादी हुई। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही उसे पता चल गया कि उसका जीवन नर्क बन चुका है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद जब उसका पति हनीमून के लिए उसे मालदीव लेकर गया तो उसके बदले में उससे हनीमून पर खर्च होने वाली रकम की आधी रकम मांगी गई। जोकि महिला के द्वारा दे दी गई। बस यही से महिला के जीवन में दुखों का जो सिलसिला शुरू हुआ फिर नही रुका।
दूसरी शादी करने का आरोप
महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे अमेरिका अपने पास बुलाया और महिला ने बताया कि उसके पति ने अमेरिका में उसी से सारा खर्चा कराया। महिला का आरोप है कि एक दिन उसने एक मेट्रोमोनियल साइट पर अपने पति की शादी के लिए प्रोफाइल देखी। जब इस बारे में उसने अपने पति से बात की तो उसने बताया कि वह दूसरी शादी करना चाहता है। अब महिला की शिकायत पर महिला के पति और सास ससुर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
