Samsung Galaxy S26 Ultra: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज Samsung अपने अगले प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन फरवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy S25 Ultra की तुलना में यह फोन न सिर्फ डिजाइन बल्कि डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में भी बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
काफी समय से यूजर्स सैमसंग के फ्लैगशिप डिजाइन में बदलाव की मांग कर रहे थे और माना जा रहा है कि Galaxy S26 Ultra इस उम्मीद पर खरा उतर सकता है।
Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है बिल्कुल नया डिजाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग 2022 के बाद पहली बार अपने Ultra सीरीज के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकता है। Galaxy S26 Ultra का कैमरा मॉड्यूल कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold सीरीज से प्रेरित हो सकता है। इसके अलावा, इस बार फोन में टाइटेनियम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम दिया जा सकता है, जिससे फोन हल्का और ज्यादा कंफर्टेबल हो सकता है।

Also Read : Samsung के इस स्मार्टफोन पर भारी छूट, मिल रहा है 31,000 रुपये तक का डिस्काउंट
M14 OLED डिस्प्ले के साथ मिलेगा बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस
Galaxy S26 Ultra को लेकर सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मानी जा रही है। यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें M14 OLED डिस्प्ले मिलेगी। संभावित डिस्प्ले फीचर्स-
- 6.9-इंच QHD+ OLED पैनल
- 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट
- बेहतर ब्राइटनेस और पावर एफिशिएंसी
- एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग
- इन-बिल्ट प्राइवेसी स्क्रीन फीचर
यह डिस्प्ले न सिर्फ वीडियो और गेमिंग के लिए बेहतर होगी, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी मानी जा रही है।
Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 से मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में Samsung Galaxy S26 Ultra दो चिपसेट ऑप्शन के साथ आ सकता है। कुछ मार्केट्स में यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में सैमसंग का इन-हाउस Exynos 2600 (2nm प्रोसेस) चिपसेट दिया जा सकता है। इससे यूजर्स को-
- बेहतर स्पीड
- स्मूद मल्टीटास्किंग
- AI-बेस्ड फीचर्स
- पावर एफिशिएंसी जैसे फायदे मिल सकते हैं।
200MP क्वाड कैमरा सेटअप से मिलेगा प्रो-लेवल फोटोग्राफी अनुभव
Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें शामिल हो सकते हैं-
- 200MP प्राइमरी कैमरा
- 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 12MP 3x टेलीफोटो लेंस
- 50MP 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो
हालांकि कैमरा हार्डवेयर Galaxy S25 Ultra जैसा हो सकता है, लेकिन इसमें बेहतर इमेज प्रोसेसिंग और AI कैमरा ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिल सकता है।
बैटरी और चार्जिंग में भी होगा बड़ा अपग्रेड
Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इसकी चार्जिंग स्पीड में हो सकता है। संभावित चार्जिंग फीचर्स-
- 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
- Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
- बेहतर बैटरी मैनेजमेंट
कलर ऑप्शन और संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन इन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हो सकता है-
- Black Shadow
- White Shadow
- Galactical Blue
- Ultraviolet
जहां तक कीमत की बात है, Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत भारत में करीब ₹1,29,999 हो सकती है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स में भी मिल सकता है बड़ा बदलाव
Samsung Galaxy S26 Ultra के सॉफ्टवेयर अनुभव को लेकर भी यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 के साथ आ सकता है। इसमें एडवांस्ड AI फीचर्स, स्मार्ट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, AI फोटो एडिटिंग टूल्स और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, Samsung इस डिवाइस में 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने की अपनी पॉलिसी को आगे बढ़ा सकता है, जिससे यह फोन लंबे समय तक प्रीमियम बना रहेगा।
कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra?
लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy S26 Ultra को फरवरी 2026 में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सैमसंग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें- पतंग की डोर बन सकती है ट्रेनों और मेट्रो के लिए खतरा, मकर संक्रांति पर रेलवे-मेट्रो की अहम अपील



