T20 World Cup 2026: T20 World Cup 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने लगा है। टूर्नामेंट के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को क्रिकेट फैंस को एक नहीं बल्कि तीन मुकाबलों का मजा मिलने वाला है। आज का दिन खास इसलिए भी है क्योंकि मैदान पर अनुभवी टीमों के साथ उभरती हुई टीमें भी अपनी ताकत दिखाने उतरेंगी। नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया से लेकर न्यूजीलैंड बनाम यूएई और पाकिस्तान बनाम अमेरिका तक, हर मैच (T20 World Cup 2026) में रोमांच और उलटफेर की पूरी संभावना है।
नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया से होगी दिन की शुरुआत
दिन का पहला मुकाबला सुबह 11 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। नीदरलैंड्स की टीम इस मैच में जीत की तलाश में उतरेगी, क्योंकि अपने पहले मुकाबले में उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन अंतिम ओवरों में जीत हाथ से फिसल गई।
READ MORE: भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव! BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, विराट-रोहित चर्चा में
नामीबिया की नई शुरुआत और उम्मीदें
नामीबिया के लिए यह टूर्नामेंट का पहला मैच होगा। यह टीम अपना चौथा T20 World Cup 2026 खेल रही है और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के नेतृत्व में संतुलित प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। नामीबिया की ताकत उसके ऑलराउंडर्स हैं, जिनमें जान फ्राइलिंक और जेजे स्मिट किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ यह मुकाबला नामीबिया के इरादों की असली परीक्षा होगा।
चेन्नई में न्यूजीलैंड और यूएई की टक्कर
आज का दूसरा मुकाबला दोपहर 3 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड और यूएई के बीच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर मजबूत शुरुआत की थी। उस मैच में ओपनर टिम सीफर्ट ने 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 65 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
Read : आखिरी गेंद पर टूटा नेपाल का सपना, इंग्लैंड ने रोमांचक अंदाज में छीनी जीत
यूएई की वापसी पर सबकी नजर
यूएई इस मुकाबले से अपने T20 World Cup 2026 अभियान की शुरुआत करेगा। 2024 संस्करण के लिए क्वालीफाई न कर पाने के बाद यूएई की यह वर्ल्ड कप में वापसी है। हाल के दिनों में UAE ने बांग्लादेश के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की थी और एशिया कप में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यूएई उलटफेर करने की कोशिश करेगा।
पाकिस्तान बनाम अमेरिका, पुरानी यादें होंगी ताजा
दिन का तीसरा और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला मुकाबला शाम 7 बजे कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन विकेट से जीत के साथ की थी, लेकिन अमेरिका के खिलाफ उतरते समय टीम के दिमाग में 2024 T20 वर्ल्ड कप की यादें जरूर होंगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
2024 का ऐतिहासिक उलटफेर फिर चर्चा में
2024 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। वह जीत टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक मानी जाती है। ऐसे में पाकिस्तान इस मैच को हल्के में नहीं लेना चाहेगा और पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगा।
अमेरिका की गेंदबाजी पर रहेगा भरोसा
अमेरिका ने अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था, हालांकि बल्लेबाजी में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और 29 रन से हार गई। अब पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका की कोशिश होगी कि वह गेंदबाजी के दम पर मजबूत बल्लेबाजी क्रम को चुनौती दे और मैच में वापसी करे।
आज के मुकाबलों से बढ़ेगा टूर्नामेंट का रोमांच
T20 World Cup 2026 का चौथा दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है। तीन अलग-अलग मैदानों पर खेले जाने वाले ये मुकाबले न सिर्फ अंक तालिका को प्रभावित करेंगे, बल्कि यह भी तय करेंगे कि कौन-सी टीमें आगे के मैचों में आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन पूरी तरह एक्शन से भरपूर रहने वाला है।
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News



