Kaviya Maran: क्रिकेट के मैदान पर जब भी कैमरा स्टैंड्स की ओर मुड़ता है, एक मुस्कुराता हुआ और ऊर्जा से भरा चेहरा बरबस ही सबका ध्यान खींच लेता है। सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन Kaviya Maran आज केवल एक बिजनेसवुमन नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत की एक बड़ी ‘आइकॉन’ बन चुकी हैं। ‘आईपीएल की नेशनल क्रश’ कही जाने वाली काव्या की सादगी और टीम की हार-जीत पर उनके बदलते एक्सप्रेशन्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन उनकी असली पहचान उस ‘शतरंज की खिलाड़ी’ के रूप में है, जो पर्दे के पीछे रहकर खेल की पूरी बिसात बिछाती हैं।
Kaviya Maran की कहानी केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है। सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी होने के बावजूद, उन्होंने अपनी टीम ‘सनराइजर्स’ की कमान बेहद पेशेवर तरीके से संभाली है। वह उन मालिकों में से हैं जो केवल एयर-कंडीशंड केबिन में बैठकर मैच नहीं देखते, बल्कि चिलचिलाती धूप हो या देर रात तक चलने वाले रोमांचक मुकाबले, वह स्टैंड्स में मौजूद रहकर अपनी टीम का हौसला बढ़ाती हैं। खिलाड़ियों के चयन से लेकर आंकड़ों के विश्लेषण तक, काव्या की रणनीतियों ने सनराइजर्स को एक बार फिर से दुनिया की सबसे खूंखार टीमों में से एक बना दिया है।
आंकड़ों और रणनीति का खेल
काव्या मारन की असली ताकत तब नजर आती है जब वह ‘ऑक्शन टेबल’ पर बैठती हैं। हाथ में पैडल लिए, ठंडे दिमाग से खिलाड़ियों पर बोली लगाना और अपनी टीम के लिए ‘परफेक्ट कॉम्बो’ चुनना उनकी खासियत है। पैट कमिंस को रिकॉर्ड कीमत पर खरीदना हो या ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों पर दांव लगाना, काव्या की दूरदर्शिता ने टीम की किस्मत बदल दी है। वह सिर्फ पैसा नहीं लगातीं, बल्कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भविष्य की जरूरतों के साथ टेबल पर उतरती हैं।(Kaviya Maran)
विराट-रोहित का विदेशों में जबरदस्त क्रेज, BCCI से इन 5 देशों ने की ‘स्पेशल रिक्वेस्ट’!
ग्लोबल लीग्स में काव्या का दबदबा
काव्या मारन का साम्राज्य अब भारत से निकलकर वैश्विक स्तर पर फैल चुका है। इंग्लैंड की मशहूर लीग ‘द हंड्रेड’ में उनकी टीम ‘सनराइजर्स लीड्स’ इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। हाल ही में हुए ड्राफ्ट में काव्या की टीम ने पाकिस्तानी लेग-स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया है। अबरार अपनी ‘मिस्ट्री स्पिन’ के लिए जाने जाते हैं और इंग्लैंड की पिचों पर वह एक घातक हथियार साबित हो सकते हैं। (Kaviya Maran)

पाकिस्तानी खिलाड़ी के चयन पर छिड़ा विवाद
अबरार अहमद के चयन ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते कई लोग एक भारतीय मालकिन की टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को चुनने पर सवाल उठा रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि जब पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं, तो विदेशी लीगों में भी भारतीय फ्रैंचाइजी को उनसे बचना चाहिए। हालांकि, क्रिकेट पंडित इसे काव्या मारन की एक शुद्ध ‘प्रोफेशनल’ चाल मान रहे हैं। उनके लिए यह फैसला भावनाओं से ऊपर उठकर टीम की मजबूती के लिए लिया गया एक बड़ा रणनीतिक दांव है।(Kaviya Maran)
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड को कहा ‘गंदगी’, बताया क्यों छोड़ा था अपना देश
टीम के साथ भावनात्मक जुड़ाव
काव्या का अपनी टीम के साथ जुड़ाव जगजाहिर है। खिलाड़ियों की बाउंड्री पर उनकी निश्छल खुशी और विकेट गिरने पर उनकी मायूसी यह दर्शाती है कि वह अपनी टीम से केवल व्यावसायिक रूप से ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि सनराइजर्स के फैंस के बीच काव्या की लोकप्रियता किसी सुपरस्टार खिलाड़ी से कम नहीं है। (Kaviya Maran)



