India U19 World Cup 2026 Final: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से करारी शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत (India U19 World Cup 2026 Final) के नायक रहे वैभव सूर्यवंशी, जिनकी 175 रनों की विस्फोटक पारी ने फाइनल को एकतरफा बना दिया।
411 रन का पहाड़, टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और यह निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 411 रन बनाए, जो इस टूर्नामेंट का अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 404 रन बनाए थे, लेकिन भारत ने फाइनल में ही वह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Read More: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, एक मुकाबले में तोड़े तीन नेशनल रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी – फाइनल में रिकॉर्ड्स का तूफान
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही हमला बोल दिया। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
- 32 गेंदों में अर्धशतक
- 55 गेंदों में शतक
- U19 विश्व कप फाइनल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
उनकी यह पारी न केवल फाइनल बल्कि पूरे टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गई।
आयुष-वैभव की साझेदारी ने रखी नींव
तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान आयुष म्हात्रे ने संयम और समझदारी के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने वैभव के साथ दूसरे विकेट के लिए 142 रनों की शानदार साझेदारी की। आयुष ने अर्धशतक (India U19 World Cup 2026 Final) जमाकर कप्तानी पारी खेली और टीम को मजबूत आधार दिया।
लोअर ऑर्डर का योगदान, भारत 400 पार
मध्यक्रम में वेदांत त्रिवेदी (32) और विहान मल्होत्रा (30) ने अहम योगदान दिया। विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उनकी 40 रनों की तेज पारी उपयोगी रही। अंत में कनिष्क चौहान ने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर भारत को 400 के पार पहुंचाया।
412 का पीछा, इंग्लैंड की लड़खड़ाती शुरुआत
412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम (India U19 World Cup 2026 Final) दबाव में दिखी। शुरुआती ओवरों में ही विकेट गिरने लगे। हालांकि बेन डॉकिन्स (66) और बेन मेस (45) ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाए रखी।
9 गेंदों में 4 विकेट, मैच भारत की मुट्ठी में
मिडिल ओवर्स में कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। सिर्फ 9 गेंदों के भीतर इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवा दिए।
कैलेब फाल्कनर का शतक भी न बचा सका इंग्लैंड
लोअर ऑर्डर में कैलेब फाल्कनर ने शानदार शतक जड़ा और 115 रन बनाए, लेकिन वह इंग्लैंड को हार से नहीं बचा सके। पूरी इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।
आयुष म्हात्रे बने छठे विजेता कप्तान
इस जीत के साथ आयुष म्हात्रे अंडर-19 विश्व कप जीतने (India U19 World Cup 2026 Final) वाले छठे भारतीय कप्तान बन गए। उनसे पहले मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश ढुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से बाहर हुआ बांग्लादेश, ICC के फैसले से मचा क्रिकेट जगत में हड़कंप



