IND vs NZ: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और वर्ल्ड कप फाइनल ये दो शब्द सुनते ही हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के जहन में 19 नवंबर 2023 की वो काली शाम ताजा हो जाती है। रविवार को एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराने के मुहाने पर खड़ा है, लेकिन इस बार प्रारूप छोटा है और टीम युवा। टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की रातों की नींद उड़ी हुई है। भले ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई हो, लेकिन ‘कीवियों’ के डेथ ट्रैप से निकलना इतना आसान नहीं होने वाला।
रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बिना यह ‘यंगिस्तान’ पहली बार इतने बड़े मंच पर दबाव झेलने उतरेगा। टीम की राह में सिर्फ न्यूजीलैंड की सटीक रणनीति ही नहीं, बल्कि खुद की तीन बड़ी कमजोरियां भी पहाड़ बनकर खड़ी हैं। सपाट पिचों पर गेंदबाजी का बेअसर होना, खराब फील्डिंग और खुद कप्तान सूर्या का नॉकआउट मैचों में फीका रिकॉर्ड, ये वो कारक हैं जो किसी भी पल बाजी पलट सकते हैं। क्या टीम इंडिया 2023 की गलतियों से सबक लेकर विश्व विजेता बनेगी या अहमदाबाद में एक बार फिर करोड़ों दिल टूटेंगे? IND vs NZ
टल गया साल 2026 का सबसे बड़ा क्लैश, अब जून में होगा यश का धमाका, मार्च में ‘धुरंधर’ का राज
बुमराह के भरोसे कब तक?
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले ने भारतीय गेंदबाजी की कलई खोलकर रख दी है। 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद भारतीय गेंदबाज मैच को आखिरी ओवर तक ले गए, जो चिंता का विषय है। वरुण चक्रवर्ती (16.0 इकोनॉमी) और अक्षर पटेल (11.7 इकोनॉमी) जैसे स्पिनर्स सपाट पिचों पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम के पास ऐसा कोई दूसरा विकल्प नहीं दिख रहा जो रनों की गति पर अंकुश लगा सके। हार्दिक पांड्या अब छठे के बजाय पांचवें गेंदबाज की भूमिका में हैं, जबकि शिवम दुबे पर भरोसा जताना अब तक जोखिम भरा साबित हुआ है। क्या गंभीर के पास कोई ‘प्लान-बी’ तैयार है? IND vs NZ

13 कैच और खिताबी डर
अहमदाबाद की ‘रिंग ऑफ लाइट्स’ फील्डर्स के लिए हमेशा से एक पहेली रही है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अब तक 13 कैच टपकाए हैं, जो किसी भी टीम के लिए आत्मघाती हो सकता है। अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों की ग्राउंड फील्डिंग और कैचिंग में सुधार की सख्त जरूरत है। न्यूजीलैंड जैसी टीम, जो अपनी फील्डिंग के लिए ‘बाज़’ की तरह मशहूर है, भारत की एक छोटी सी गलती का फायदा उठाकर मैच छीन सकती है। फाइनल से पहले सूर्या की सेना को फील्डिंग प्रैक्टिस पर विशेष पसीना बहाना होगा। IND vs NZ
परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी बनी IAS, शामली की आस्था जैन ने हासिल की ऑल इंडिया 9वीं रैंक
सूर्या का ‘नॉकआउट’ रिकॉर्ड और मध्यक्रम की स्थिरता
कप्तान सूर्यकुमार यादव दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज भले हों, लेकिन आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में उनका बल्ला अक्सर खामोश रहा है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की 28 गेंदों में 18 रनों की वो पारी आज भी फैंस को चुभती है। ग्रुप स्टेज में अमेरिका के खिलाफ अर्धशतक के बाद से सूर्या के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। इसके अलावा, अभिषेक शर्मा का लगातार फ्लॉप होना और रिंकू सिंह का खराब फॉर्म टीम की चिंता बढ़ा रहा है। अगर शुरुआती झटके लगते हैं, तो क्या यह युवा मध्यक्रम दबाव झेल पाएगा? ‘2023 की गलतियों से सबक लेकर ही भारत विश्व विजेता बन सकता है, वरना इतिहास खुद को दोहराने के लिए तैयार है।’ IND vs NZ



