By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: IND vs NZ Series: हेड कोच की मनमानी या रणनीतिक भूल? गंभीर के फैसलों से डूबती दिख रही टीम इंडिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > खेल > IND vs NZ Series: हेड कोच की मनमानी या रणनीतिक भूल? गंभीर के फैसलों से डूबती दिख रही टीम इंडिया
खेल

IND vs NZ Series: हेड कोच की मनमानी या रणनीतिक भूल? गंभीर के फैसलों से डूबती दिख रही टीम इंडिया

Rupam
Last updated: 2026-01-19 3:48 अपराह्न
Rupam Published 2026-01-19
Share
Gautam Gambhir
IND vs NZ Series: हेड कोच की मनमानी या रणनीतिक भूल? गंभीर के फैसलों से डूबती दिख रही टीम इंडिया
SHARE

Gautam Gambhir: टीम इंडिया की हार अब सिर्फ मैदान पर खराब खेल तक सीमित नहीं रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर मिली ऐतिहासिक हार ने साफ कर दिया है कि असली समस्या बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं, बल्कि टीम सिलेक्शन और कोचिंग फैसलों में छिपी है। भारतीय टीम मैच इसलिए नहीं हार रही क्योंकि खिलाड़ी कमजोर हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि गलत खिलाड़ियों को गलत समय पर मौके दिए जा रहे हैं।

Contents
37 साल बाद घर में अपमानअक्षर पटेल बाहर क्यों?हार्दिक पंड्या बाहरटी-20 के नंबर-1 बॉलर, लेकिन वनडे में अनफिट?सिलेक्शन की चूक या कोच की जिद?

37 साल में पहली बार भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड के हाथों वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। इंदौर में 41 रन से मिली हार ने इतिहास रच दिया, लेकिन यह इतिहास भारतीय क्रिकेट के लिए दर्दनाक बन गया। अक्टूबर 2024 में हेड कोच बने Gautam Gambhir के कार्यकाल में पहले टेस्ट क्रिकेट में घरेलू क्लीन स्वीप और अब वनडे सीरीज की हारइन नतीजों ने उनकी रणनीति और फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

37 साल बाद घर में अपमान

न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत आकर वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले 1989 में आखिरी बार भारत को घरेलू वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं, Gautam Gambhir के कोच बनते ही न्यूजीलैंड ने भारत को घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था, जो टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ था कि भारतीय टीम को अपने घर में तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में पूरी तरह हार झेलनी पड़ी।अब लगातार दूसरी बार गंभीर की रणनीति सवालों के घेरे में है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक मान रहे हैं कि टीम इंडिया का यह पतन ‘अजीबोगरीब सिलेक्शन फैसलों’ का नतीजा है।

Cricket News: 91 गेंदों में शतक! विराट कोहली ने इंदौर में तोड़ा सालों का रिकॉर्ड और रचा नया इतिहास

अक्षर पटेल बाहर क्यों?

रवींद्र जडेजा को सीरीज में बतौर ऑलराउंडर खिलाया गया, लेकिन तीन मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 4, 27 और 12 रन निकले। गेंदबाजी में भी न विकेट मिले, न रन कंट्रोल हो पाए। टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके जडेजा से वनडे में बड़े प्रभाव की उम्मीद करना खुद में सवाल खड़ा करता है। यहा सबसे बड़ा सवाल कोच और टीम मैनेजमेंट पर उठता है। जब आपके पास अक्षर पटेल जैसा लाइक-टू-लाइक रिप्लेसमेंट मौजूद है, जिन्हें भारतीय टी-20 टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है, तो उन्हें वनडे टीम से बाहर रखना समझ से परे है। यह फैसला टीम बैलेंस पर सीधा असर डालता दिखा।

हार्दिक पंड्या बाहर

Gautam Gambhir शायद यह भूल गए हैं कि बिना प्रॉपर गेंदबाजों के लगातार मैच नहीं जीते जा सकते। नीतीश रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर टीम में रखा गया, लेकिन वह पांच ओवर भी बिना रन लुटाए नहीं डाल पाए। बल्लेबाजी में भी उन्हें दो मैचों में मौके मिले, लेकिन दोनों बार वह पूरी तरह फ्लॉप रहेन रन, न विकेट। इसके उलट हार्दिक पंड्या को वनडे सेटअप से बाहर रखा गया। तर्क दिया गया कि हार्दिक को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सहेजकर रखा जा रहा है। अगर यही लॉजिक है, तो फिर यह नियम हर्षित राणा पर क्यों लागू नहीं हुआ? हार्दिक चार-पांच ओवर डाल सकते थे और बैटिंग में भी मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं।

Virat Kohli Century: किंग कोहली का तूफानी शतक, 54वीं सेंचुरी के सामने ढह गई न्यूजीलैंड की गेंदबाजी

टी-20 के नंबर-1 बॉलर, लेकिन वनडे में अनफिट?

वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह टी-20 क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिने जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें वनडे टीम में खेलने लायक नहीं समझा गया। सवाल यह है कि क्या वनडे सिलेक्शन का पैमाना अब गेंदबाजी नहीं, बल्कि बल्लेबाजी बन चुका है? वनडे टीम में मोहम्मद शमी या जसप्रीत बुमराह जैसे किसी एक सीनियर गेंदबाज की मौजूदगी बेहद जरूरी थी। मोहम्मद सिराज अच्छे सपोर्टिंग बॉलर जरूर हैं, लेकिन क्या वह वाइट-बॉल क्रिकेट में लीड रोल निभा सकते हैंइस पर अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

Indian Cricket News: खुद को ही क्यों कोसते हैं अमन मोखाडे? जानिए क्रिकेट की नई रन मशीन का सच

सिलेक्शन की चूक या कोच की जिद?

लगातार मिल रही हार यह साफ संकेत दे रही है कि मामला खिलाड़ियों की काबिलियत का नहीं, बल्कि कोचिंग फैसलों का है। गौतम गंभीर के ये तीन बड़े फरमान, अक्षर की अनदेखी, हार्दिक को बाहर रखना, अर्शदीप-चक्रवर्ती को नजरअंदाज करना।टीम इंडिया को भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। अगर यही सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स में भारत को और भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

You Might Also Like

Cricket Viral News: नारायण जगदीशन का तूफानी शतक, तिलक वर्मा और आयुष बडोनी का छक्कों से कहर

Sports News: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स बने कोच, पाकिस्तान के खिलाफ मिली नई जिम्मेदारी

Sports News: दो झटकों में बिखरी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने दर्ज की सबसे आसान जीत

BCCI News: जो पहले कभी नहीं हुआ… विराट-रोहित की वजह से BCCI लेने जा रही है चौंकाने वाला फैसला

Padma Shri 2026: ग्रेटर नोएडा के लाल ने किया कमाल,पैरा ओलंपिक चैंपियन प्रवीण कुमार को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

TAGGED:Gautam GambhirHardik PandyaIND vs NZ SeriesIndia vs New ZealandRavindra JadejaTeam India Loss
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
CM Yogi Loan Scheme
उत्तर प्रदेश

CM Yogi News: योगी सरकार का सबसे बड़ा आर्थिक ऐलान! यूपी में 2.20 लाख करोड़ के लोन की तैयारी

Kannu Kannu 2026-02-03
Delhi News: दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, लोरेटो कॉन्वेंट और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल बने निशाना
Chandrika Dixit viral video: सोशल मीडिया पर हंगामा, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का वीडियो वायरल, पति पर धोखे के आरोप
Human Wildlife Conflict: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर नई रणनीति, अब जनप्रतिनिधि और समुदाय भी संभालेंगे मोर्चा
Uttarakhand Rail Budget: रेल बजट 2026-27 में उत्तराखंड को रिकॉर्ड सौगात, 4,769 करोड़ से बदलेगी रेलवे की तस्वीर
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?