Punjab AAP Government: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार (Punjab AAP Government) की उपलब्धियों को गिनाते हुए बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि उनकी सरकार ने ‘वादों की राजनीति’ नहीं, बल्कि ‘काम की राजनीति’ को जमीन पर उतारा है। यह बयान सिर्फ उपलब्धियों का ब्योरा नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिए एक मजबूत संदेश भी माना जा रहा है।
मुफ्त बिजली से लेकर रोजगार तक सरकार के बड़े दावे
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार (Punjab AAP Government) ने जनता से किए लगभग सभी प्रमुख वादे पूरे कर दिए हैं। इनमें सबसे प्रमुख हैं-
- 90% घरों को मुफ्त बिजली
- किसानों को दिन में 8 घंटे बिजली
- 65,000 सरकारी नौकरियां
- 5.5 लाख रोजगार के अवसर
उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में 78% खेत अब नहरी पानी से सिंचित हो रहे हैं, जो कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Read More: महिलाओं को 1000 हजार रुपये मासिक सहायता, स्वास्थ्य-शिक्षा और नशामुक्ति पर सरकार का बड़ा फोकस
शिक्षा और स्वास्थ्य में बदलाव की बात
मुख्यमंत्री के अनुसार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार (Punjab AAP Government) ने बड़े सुधार किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ है और अब वे निजी स्कूलों को चुनौती दे रहे हैं।
- 9,000 से अधिक स्मार्ट क्लासरूम
- 5,000 कंप्यूटर लैब
- 15,000 शिक्षकों की भर्ती
स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो ‘आम आदमी क्लीनिक’ के जरिए इलाज को लोगों के करीब लाने की कोशिश की गई है। सरकार का दावा है कि इन क्लीनिकों में अब तक करोड़ों लोग इलाज करवा चुके हैं। साथ ही, 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने वाली योजना को भी एक बड़ी उपलब्धि बताया गया।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
नशे और अपराध पर सख्ती का दावा
पंजाब लंबे समय से नशे की समस्या से जूझता रहा है। ऐसे में सरकार ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को अपनी प्राथमिकता बताया है। मुख्यमंत्री के अनुसार-
- हजारों एफआईआर दर्ज की गईं
- बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त हुई
- नशा तस्करों की संपत्तियां कुर्क की गईं
इसके अलावा गैंगस्टरों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भी बड़ी कार्रवाई का दावा किया गया है।
बुनियादी ढांचे और निवेश पर फोकस
सरकार ने राज्य में विकास को गति देने के लिए बड़े निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर भी जोर दिया है।
- 40,000 किमी से अधिक ग्रामीण सड़कों का नवीनीकरण
- 1.55 लाख करोड़ रुपए का निवेश
- औद्योगिक साझेदारियों के जरिए नए उद्योग
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कदमों से पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए योजनाएं
कृषि प्रधान राज्य होने के कारण पंजाब में किसानों के लिए कई योजनाएं लागू की गईं। सरकार का दावा है कि किसानों को गन्ने का सबसे ज्यादा दाम, फसल नुकसान पर 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा, पराली प्रबंधन के लिए मशीनों पर सब्सिडी, ग्रामीण विकास के तहत हजारों परिवारों को घर बनाने में सहायता दी गई है।
महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा पर जोर
सरकार (Punjab AAP Government) ने महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं शुरू की हैं। ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, पेंशन योजनाओं का विस्तार, लाखों नए लाभार्थी इन कदमों को सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से अहम बताया गया।
विपक्ष पर निशाना
मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां सिर्फ सत्ता की राजनीति करती हैं, जबकि उनकी सरकार राज्य के विकास पर ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पारंपरिक दल पांच साल में जो नहीं कर पाए, वह उनकी सरकार (Punjab AAP Government) ने चार साल में करके दिखाया है।
आगे की राह और राजनीतिक संकेत
मुख्यमंत्री ने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाला समय पंजाब को विकास के नए शिखर पर ले जाने का होगा। खेल, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उपलब्धि या राजनीतिक रणनीति?
चार साल पूरे होने पर सरकार की यह रिपोर्ट कार्ड जहां समर्थकों के लिए उपलब्धियों की सूची है, वहीं विपक्ष इसे चुनावी तैयारी का हिस्सा मान रहा है। सच्चाई क्या है, यह तो आने वाले समय में जनता ही तय करेगी, लेकिन इतना तय है कि पंजाब की राजनीति अब “काम बनाम वादे” के नैरेटिव पर आगे बढ़ रही है।
Also Read: पंजाब के सरकारी स्कूलों की ऐतिहासिक छलांग, 305 छात्रों ने पहले प्रयास में JEE Main 2026 पास किया



