UGC New Rules Controversy: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू किए गए नए नियमों को लेकर देश के कई हिस्सों में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में सामान्य वर्ग के छात्र और संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। इसी बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सामने आया है, जिसने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है।
UGC New Rules Controversy: भिवंडी में मंच से बोले धीरेंद्र शास्त्री
मुंबई के भिवंडी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने UGC विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी प्रकार का बंटवारा नहीं होना चाहिए। उनके शब्दों में, ‘हम सब भारतीय हैं, यहां न कोई अगड़ा है और न कोई पिछड़ा। देश की पहचान समानता और एकता से होनी चाहिए।’
उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब UGC के नए नियमों को लेकर समाज में गहरी असहमति और तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Read : बंगाल में गहराया SIR विवाद, ममता बनर्जी का दिल्ली कूच, चुनाव आयोग के सामने धरने की तैयारी
UGC New Rules Controversy: बांटने नहीं, जोड़ने की जरूरत
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में भारत सरकार से भी अपील की कि नीतियां ऐसी हों, जो समाज को जोड़ें, न कि तोड़ें। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग और श्रेणियों के नाम पर भारतीयों को अलग-अलग खांचों में बांटना राष्ट्रहित में नहीं है।
उन्होंने मंच से यह भी कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना ही सच्चा राष्ट्र धर्म है। ‘हम सब एक हैं, हम सब हिंदू भाई-भाई हैं। राष्ट्र तभी मजबूत होगा, जब समाज में आपसी विश्वास और भाईचारा बना रहेगा।’
UGC New Rules Controversy: UGC के नए नियम का चौतरफा विरोध
UGC के नए रेगुलेशन को लेकर सवर्ण संगठनों में भारी नाराजगी है। हिंदू सेना, करणी सेना समेत कई संगठनों ने इसे ‘एकतरफा’ और ‘भ्रामक समानता’ करार दिया है। इन संगठनों का कहना है कि यह नियम कैंपस में डर, अविश्वास और टकराव की स्थिति पैदा कर सकता है।
दिल्ली में सवर्ण समाज के लोगों ने UGC कार्यालय का घेराव किया, वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे गए। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा लगातार ट्रेंड कर रहा है।
UGC New Rules Controversy: 13 जनवरी 2026 से शुरू हुआ विवाद
पूरा विवाद 13 जनवरी, 2026 को शुरू हुआ, जब UGC ने ‘हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशंस में इक्विटी को बढ़ावा देने का रेगुलेशन 2026’ लागू किया। यह नियम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उस सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें उच्च शिक्षा में समानता और समावेशन पर जोर दिया गया है।
UGC का कहना है कि इस नियम का उद्देश्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भेदभाव की शिकायतों को रोकना और उनके समाधान के लिए एक संस्थागत व्यवस्था बनाना है।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
UGC New Rules Controversy: क्या हैं UGC के नए नियम?
नए नियमों के तहत अब सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में समान अवसर प्रकोष्ठ (Equal Opportunity Cell) बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यह व्यवस्था केवल SC और ST वर्ग के लिए लागू थी, लेकिन अब इसमें OBC को भी शामिल किया गया है।
UGC के अनुसार –
- SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए अलग तंत्र होगा
- जातिगत भेदभाव की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी
- संस्थानों को नियमित रिपोर्ट UGC को देनी होगी
UGC New Rules Controversy: OBC को शामिल करने पर क्यों मचा बवाल?
विवाद की सबसे बड़ी वजह OBC को भी ‘जातिगत भेदभाव की श्रेणी’ में शामिल किया जाना है। सामान्य वर्ग का तर्क है कि OBC को पहले से ही आरक्षण और अन्य सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं, ऐसे में उन्हें भी भेदभाव का शिकार बताना अनुचित है।
सवर्ण संगठनों का कहना है कि इससे सामान्य वर्ग के छात्रों को संभावित रूप से ‘दोषी’ मानने की मानसिकता बनेगी और कैंपस का माहौल खराब होगा।
UGC New Rules Controversy: समाज बनाम नीति की टकराहट
UGC जहां इसे सामाजिक न्याय और समावेशन की दिशा में बड़ा कदम बता रहा है, वहीं विरोध करने वाले इसे सामाजिक संतुलन के खिलाफ मान रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री का बयान इसी टकराव के बीच एक ‘सामाजिक संदेश’ के रूप में देखा जा रहा है, जो समानता के साथ-साथ एकता पर भी जोर देता है।
UGC New Rules Controversy: क्या सरकार बदलेगी नियम?
फिलहाल सरकार की ओर से नियमों को वापस लेने या संशोधित करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से विरोध तेज हो रहा है और धार्मिक-सामाजिक हस्तियां इस मुद्दे पर बोल रही हैं, उससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने वाला है।
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News



