Republic Day Delhi 2026: दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर करीब 30,000 पुलिसकर्मी और 70 से अधिक अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात रहेंगी। सुरक्षा के इस जाल के बीच ट्रैफिक व्यवस्था को भी नई प्राथमिकता दी गई है। पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है ताकि राजधानी में लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।
परेड देखने के लिए आने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षा के साथ-साथ सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस बार QR कोड आधारित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लोग आसानी से अपने वाहन पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से सुरक्षा और अपराधियों की पहचान को और सख्त बनाया गया है।
Republic Day Delhi 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
डीसीपी ट्रैफिक राजीव कुमार रावल ने बताया कि परेड रूट और कर्तव्य पथ पर करीब 4,000 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो समय-समय पर यातायात नियंत्रित करेंगे। वहीं, 30,000 पुलिसकर्मी और 70 से अधिक अर्धसैनिक बल सुरक्षा में लगे रहेंगे। परेड देखने आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए अलग-अलग गेट और प्रवेश पॉइंट बनाए गए हैं।
Republic Day Delhi 2026: QR कोड से मिलेगी पार्किंग सुविधा
परेड देखने वालों को पार्किंग पास के साथ QR कोड दिया जाएगा। इसे स्कैन करने पर व्यक्ति के मोबाइल पर परेड रूट का एनीमेटेड वीडियो दिखाई देगा। इस सुविधा के जरिए लोग सीधे अपने वाहन पार्किंग तक पहुंच पाएंगे और उन मार्गों से बचेंगे जो गणतंत्र दिवस परेड के चलते बंद होंगे।
Republic Day Delhi 2026: AI चश्मे से अपराधियों पर नकेल
इस बार परेड में दिल्ली पुलिस के जवान AI चश्मा पहनकर तैनात रहेंगे। इस चश्मे में 65,000 अपराधियों का डेटा फीड किया गया है। कोई भी अपराधी यदि जवान के सामने आता है, तो उसकी पूरी क्राइम हिस्ट्री तुरंत सामने आ जाएगी।
Bangladesh Knocked Out: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश आउट, स्कॉटलैंड को मिली धमाकेदार एंट्री
Republic Day Delhi 2026: ट्रैफिक रूट और डायवर्ट मार्ग
- 25 जनवरी शाम 6 बजे से: विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- 25 जनवरी रात 10 बजे से: रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर कर्तव्य पथ की ओर यातायात रोका जाएगा।
- 26 जनवरी सुबह 9:15 बजे से: तिलक मार्ग पार करने तक सी-हेक्सागन-इंडिया गेट यातायात के लिए बंद रहेगा।
26 जनवरी सुबह 10:30 बजे से: तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड मार्ग से दूर रहें और ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।



