By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Lucknow Short Circuit: लखनऊ में मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, सवालों से पहले ही रवाना हुईं BSP सुप्रीमो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > राष्ट्रीय > Lucknow Short Circuit: लखनऊ में मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, सवालों से पहले ही रवाना हुईं BSP सुप्रीमो
राष्ट्रीय

Lucknow Short Circuit: लखनऊ में मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, सवालों से पहले ही रवाना हुईं BSP सुप्रीमो

ShreeJi
Last updated: 2026-01-15 4:53 अपराह्न
ShreeJi Published 2026-01-15
Share
Mayawati Press Conference
Lucknow Short Circuit: लखनऊ में मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, सवालों से पहले ही रवाना हुईं BSP सुप्रीमो
SHARE

Mayawati Press Conference: लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी (BSP) कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पार्टी सुप्रीमो मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। मौका था मायावती के जन्मदिन का, जिस अवसर पर वह मीडिया को संबोधित करने पहुंची थीं। जैसे ही कॉन्फ्रेंस हॉल में धुआं उठता दिखाई दिया, तुरंत अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल किया गया।

Contents
Mayawati Press Conference: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोल रही थीं मायावती?Mayawati Press Conference: ब्राह्मणों पर अत्याचार न हो, BSP की सरकार जरूरीMayawati Press Conference: ब्राह्मणों को किसी के बहकावे में न आने की अपीलMayawati Press Conference: हमारी सरकार में कभी धार्मिक ढांचे नहीं तोड़े गएMayawati Press Conference: 2007 की सोशल इंजीनियरिंग और ब्राह्मण कार्डMayawati Press Conference: क्या 2027 में दोहराया जाएगा वही प्रयोग?

हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन हालात को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही समाप्त कर दिया गया। मायावती मीडिया के सवाल लिए बिना ही हॉल से बाहर निकल गईं। यह घटना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

Read : आतिशी वायरल वीडियो विवाद, फोरेंसिक रिपोर्ट ने खोल दी पोल, वायरल वीडियो से मची राजनीतिक आग

Mayawati Press Conference: प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोल रही थीं मायावती?

शॉर्ट सर्किट की घटना से पहले मायावती पार्टी की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति पर बात कर रही थीं। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां बीएसपी के आंदोलन को कमजोर करने के लिए लगातार साजिशें करती रहती हैं।

मायावती ने कहा कि आगामी चुनावों में बीएसपी को दलितों और अल्पसंख्यकों का भरपूर समर्थन मिलेगा, जबकि समाजवादी पार्टी का पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सिर्फ देखता रह जाएगा।

Mayawati Press Conference: ब्राह्मणों पर अत्याचार न हो, BSP की सरकार जरूरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती का सबसे बड़ा फोकस ब्राह्मण समाज पर रहा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को किसी का ‘बाटी-चोखा’ खाने की जरूरत नहीं है। ब्राह्मण समाज पर किसी भी तरह का अत्याचार न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार बनना जरूरी है।

उन्होंने दावा किया कि बीएसपी ने हमेशा ब्राह्मण समाज को सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया है। ब्राह्मण समाज के विधायकों के साथ हुई बैठकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ब्राह्मणों की उपेक्षा को लेकर गंभीर है।

Also Read : पतंग की डोर बन सकती है ट्रेनों और मेट्रो के लिए खतरा, मकर संक्रांति पर रेलवे-मेट्रो की अहम अपील

Mayawati Press Conference: ब्राह्मणों को किसी के बहकावे में न आने की अपील

मायावती ने साफ शब्दों में कहा कि ब्राह्मणों को बीजेपी, समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के बहकावे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को किसी की खैरात नहीं चाहिए, बल्कि सम्मानजनक भागीदारी चाहिए, जो सिर्फ बीएसपी दे सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब बीएसपी की सरकार बनेगी, तो सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं बल्कि क्षत्रिय, जाट, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Mayawati Press Conference: हमारी सरकार में कभी धार्मिक ढांचे नहीं तोड़े गए

धार्मिक सौहार्द पर बात करते हुए मायावती ने कहा कि बीएसपी सरकार के कार्यकाल में कभी किसी मंदिर, मस्जिद या चर्च को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने इसे अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में धर्म और जाति आधारित मुद्दे फिर से गर्मा रहे हैं।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

Mayawati Press Conference: 2007 की सोशल इंजीनियरिंग और ब्राह्मण कार्ड

मायावती ने एक बार फिर 2007 के अपने चर्चित ‘सोशल इंजीनियरिंग’ प्रयोग की याद दिला दी है। उस चुनाव में बीएसपी ने 86 विधानसभा सीटों पर ब्राह्मण उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी का नारा बना था ‘ब्राह्मण शंख बजाएगा, हाथी आगे बढ़ेगा।’

मायावती ने कहा कि हाथी केवल एक चुनाव चिह्न नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक है। उस रणनीति का असर यह हुआ कि 41 ब्राह्मण उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे और बीएसपी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

Mayawati Press Conference: क्या 2027 में दोहराया जाएगा वही प्रयोग?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मायावती एक बार फिर उसी सोशल इंजीनियरिंग मॉडल को दोहराने की कोशिश कर रही हैं। ब्राह्मणों, दलितों और अन्य जातियों को एक मंच पर लाकर बीएसपी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की रणनीति पर काम कर रही है।

हालांकि सवाल यह है कि बदलते राजनीतिक समीकरणों में क्या 2007 वाला जादू फिर चल पाएगा, या यह सिर्फ एक सियासी दांव बनकर रह जाएगा?

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Middle East Conflict: ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को बताया किन शर्तों पर लग सकता है युद्ध विराम?

India-Africa Summit: नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका बैठक! क्या आने वाला है बड़ा बदलाव?

Commercial LPG: गैस की टेंशन खत्म! होटल और ढाबों को मिलेगा अतिरिक्त सिलेंडर, सरकार ने बदले नियम

India-Iran Relations: ईरान के राष्ट्रपति से PM मोदी ने की बात! क्या बदलेगा ग्लोबल समीकरण? जानिए क्या हुई बातचीत

Rain Impact: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें, जानिए फसलों को कितना फायदा, कितना नुकसान?

TAGGED:BSP Brahmin StrategyBSP Latest NewsDalit Politics IndiaLucknow Press ConferenceMayawati BirthdayMayawati NewsMayawati Statement TodaySocial Engineering BSPUP Politics 2027
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Air Pollution in India
राष्ट्रीय

Air Pollution in India: सर्दियों से आगे बढ़ा खतरा, अब सालभर बन रहा जानलेवा संकट

Manisha Manisha 2026-03-17
Nav Samvatsar 2026: पीएम मोदी का नव संवत्सर संदेश, नए भारत के लिए नया संकल्प
फुलेरा गांव से आई बड़ी खुशखबरी! ‘पंचायत 5’ का आधिकारिक ऐलान, जानें कब लौटेंगे सचिव जी
Eid 2026 Date in India: सऊदी में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
UP PET Government Jobs: यूपी में नई सरकारी भर्ती, PET पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹1.12 लाख तक सैलरी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?