Mamata Banerjee ED Case: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर केंद्र और राज्य के टकराव का गवाह बन गई है। कोल स्कैम और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड उस वक्त बड़े विवाद में बदल गई, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद जो घटनाक्रम सामने आया, उसने राज्य की राजनीति, कानून व्यवस्था और संवैधानिक सीमाओं पर नई बहस छेड़ दी।
Mamata Banerjee ED Case: कोल स्कैम से जुड़ा मामला
गुरुवार सुबह ईडी ने गैर-कानूनी कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में I-PAC प्रमुख प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित लाउडन स्ट्रीट वाले घर और साल्ट लेक स्थित I-PAC कार्यालय पर तलाशी अभियान शुरू किया। एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई सबूतों के आधार पर की गई और इसका किसी राजनीतिक दल को निशाना बनाने से कोई संबंध नहीं था। ईडी का दावा है कि यह जांच अनूप माजी उर्फ लाला से जुड़े कोयला तस्करी सिंडिकेट से संबंधित है, जिसमें बड़े स्तर पर वित्तीय हेराफेरी के संकेत मिले हैं।
Omar Abdullah News: खिलाड़ी का क्या कसूर? IPL विवाद पर उमर अब्दुल्ला का सवाल
Mamata Banerjee ED Case: रेड के बीच ममता बनर्जी की एंट्री से बढ़ा विवाद
ईडी की कार्रवाई की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ पहले प्रतीक जैन के घर और फिर I-PAC कार्यालय पहुंचीं। आरोप है कि तलाशी के दौरान ममता बनर्जी फाइलें और एक लैपटॉप अपने साथ लेकर बाहर निकलीं। ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी की राजनीतिक रणनीति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए जा रहे थे, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने इस कार्रवाई के पीछे बीजेपी और केंद्र सरकार की साजिश होने का आरोप लगाया।

ED ने लगाया संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप
मुख्यमंत्री की इस भूमिका को गंभीर बताते हुए ईडी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एजेंसी ने आरोप लगाया कि तलाशी के दौरान संवैधानिक पद का गलत इस्तेमाल कर दस्तावेज और डिजिटल सबूत जबरन ले जाए गए। ईडी ने हाईकोर्ट को बताया कि सर्च ऑपरेशन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन हस्तक्षेप के कारण जांच प्रभावित हुई। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी ने इस मामले में केस दर्ज कराया, जिसकी सुनवाई शुक्रवार को संभावित है।
Bihar Elections : लालू यादव ने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी पर साधा निशाना
Mamata Banerjee ED Case: ममता बनर्जी का पलटवार
ईडी के आरोपों के जवाब में ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक बदले की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी तरह की अवैध कार्रवाई नहीं हुई और ईडी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। ममता का कहना है कि विपक्षी दलों और उनकी रणनीति को डराने के लिए इस तरह की रेड की जा रही हैं।
ED के खिलाफ TMC सड़क पर उतरी
Mamata Banerjee ED Case: ईडी की कार्रवाई के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यभर में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। कोलकाता सहित कई जिलों में TMC कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ TMC की नहीं, बल्कि संघीय ढांचे और लोकतंत्र को बचाने की है।
क्रिकेट फैंस को GST का झटका, मैच देखने की बड़ी कीमत
Mamata Banerjee ED Case: हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी निगाहें
अब इस पूरे मामले की निगाहें कलकत्ता हाईकोर्ट पर टिकी हैं। यह सुनवाई तय करेगी कि संवैधानिक पद की सीमाएं कहां तक हैं और जांच एजेंसियों की कार्रवाई में कितना हस्तक्षेप स्वीकार्य है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला आने वाले दिनों में बंगाल की राजनीति को और तेज कर सकता है।



