Assembly Election 2026 Dates: भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी—में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बहुप्रतीक्षित तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि इन राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया अप्रैल के महीने में पूरी की जाएगी। इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में तत्काल प्रभाव से ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू हो गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सेंट्रल ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
2026 के इन चुनावों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पश्चिम बंगाल में जहां सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, वहीं असम में एनडीए और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। दक्षिण के राज्यों केरल और तमिलनाडु में भी गठबंधन की राजनीति की असली परीक्षा होनी है। आयोग ने न केवल मुख्य विधानसभा सीटों, बल्कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी विवरण साझा किया है। (Assembly Election 2026 Dates)
पश्चिम बंगाल: दो चरणों में महासंग्राम
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। ममता बनर्जी की सत्ता को चुनौती देने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
- पहला चरण (152 सीटें): 23 अप्रैल
- दूसरा चरण (142 सीटें): 29 अप्रैल
- मुख्य मुकाबला: TMC बनाम BJP
असम, केरल और पुडुचेरी: 9 अप्रैल को ‘सुपर संडे’ जैसा माहौल
असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान एक ही दिन यानी 9 अप्रैल को होगा। असम में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी, वहीं केरल में एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के बीच पारंपरिक मुकाबला है। पुडुचेरी में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन और एनआर कांग्रेस-भाजपा गठबंधन के बीच सत्ता की चाबी पाने की होड़ है। (Assembly Election 2026 Dates)

Uri Sector Encounter: उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
तमिलनाडु: 23 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग
दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। यहां अन्नाद्रमुक और द्रमुक के नेतृत्व वाले बड़े गठबंधनों के बीच सीट-शेयरिंग का काम अंतिम दौर में है। (Assembly Election 2026 Dates)
उपचुनावों का कार्यक्रम
मुख्य विधानसभा चुनावों के साथ ही चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की खाली सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है-
- 9 अप्रैल: गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा।
- 23 अप्रैल: महाराष्ट्र और गुजरात।
Mayawati BSP Mission: कांशीराम जयंती पर मायावती का बड़ा संदेश, BSP मिशन से जुड़ने का आह्वान
चुनाव आयोग की तैयारी और सुरक्षा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा, ‘इन राज्यों में मतदाता सूची (SIR) का काम बहुत अच्छा हुआ है। फाइनल वोटर रोल पब्लिश हो चुके हैं। आर्टिकल 324 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।’ चुनाव आयोग ने इस बार मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर किए गए बदलावों और फील्ड लेवल मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया है। सभी राज्यों में मतगणना एक साथ 4 मई को की जाएगी, जिससे साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी। (Assembly Election 2026 Dates)



