NSG Commandos Demonstration in Bhopal: 6 अप्रैल का दिन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एनएसजी कमांडोज की अद्भुत प्रदर्शन (NSG Commandos Demonstration) क्षमता और देशभक्ति के नाम रहा। लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित समग्र क्षमता निर्माण प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में कमांडोज ने आतंकवाद के खतरों को चुनौती देने की अपनी उत्कृष्ट योग्यता दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया और कमांडोज की तुलना बजरंगबली से की। उन्होंने कहा कि भारत के ये वीर जवान देश की सुरक्षा कवच हैं और उनका साहस देश का मान-सम्मान बढ़ा रहा है।
कमांडोज की उच्च तकनीक और अद्भुत करतब
कमांडोज (NSG Commandos Demonstration) ने स्पाइडर मैन तकनीक का उपयोग करते हुए इमारत को घेर कर आतंकियों पर कार्रवाई की। इस दौरान बंधकों को सुरक्षित बचाया गया। K-9 असॉल्ट डॉग ने आतंकियों को धराशायी किया और उनकी राइफल कब्जे में ली। इसके अलावा जवानों ने रिंग ऑफ फायर, टाइल ब्रेकिंग, ब्लॉक ब्रेकिंग और मिक्स मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से K-9 रोजर ने बम स्क्वाड टीम के साथ काम करते हुए विस्फोटक का पता लगाया और टीम को सावधान किया। इसके बाद एक्स-रे मशीन से बम को निष्क्रिय किया गया। कमांडोज और उनके प्रशिक्षित श्वान ने मिलकर आतंकवादियों के लिए खतरे को पूरी तरह समाप्त किया।
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking
मुख्यमंत्री ने किया बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सीटीजी (काउंटर टेररिज्म ग्रुप) बनाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की डीपीआर पर काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने घोषणा की कि भोपाल के पास तुमड़ा में यह सेंटर बनाया जाएगा, जो आतंकवाद और सुरक्षा खतरों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई हमारे देश को नुकसान पहुंचाएगा तो उसे रोकने में हमारे कमांडोज (NSG Commandos Demonstration) पीछे नहीं हटेंगे। यही हमारी निर्भयता और मजबूती का प्रमाण है।’
भारत का सुरक्षा कवच – NSG
मुख्यमंत्री ने एनएसजी की स्थापना और इतिहास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1984 और 1990 के दशक में जब देश संकट में था, तब एनएसजी ने प्रधानमंत्री और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि आज एनएसजी देश की सुरक्षा में अनिवार्य भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। इस उपलब्धि में सुरक्षा बलों की अहम भूमिका रही।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
जवानों और श्वानों ने दिखाई अद्भुत एकता
कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से कमांडोज (NSG Commandos Demonstration) के आने का दृश्य और श्वानों के करतब ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पाइडर मैन जैसी तकनीक को उन्होंने वास्तविक जीवन में देखा। कालभैरव के श्वान भी आतंकवादियों के खिलाफ जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण और प्रदर्शन केवल साहस नहीं बल्कि देश की सेवा और सुरक्षा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
भविष्य की सुरक्षा और सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आतंकवाद, नक्सलवाद और अन्य सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के साथ लगातार सहयोग कर रही है। CSCT (Counter Security & Counter Terrorism) केंद्र के माध्यम से राज्य और राष्ट्र दोनों की सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने सभी जवानों और श्वानों का अभिनंदन किया और कहा कि उनका साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
Also Read: राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने के बाद राजनीति गरमाई, कैलाश विजयवर्गीय ने AAP पर साधा निशाना



