Facial Hair in Women: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अनियमित खानपान, खराब नींद, बढ़ता तनाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी का असर सीधा हमारी सेहत पर पड़ता है। इन कारणों से, आज कई महिलाओं को चेहरे पर दाढ़ी जैसे घने और काले बाल उगने की एक बहुत ही आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
यह समस्या देखने में भले ही मामूली लगे, लेकिन मानसिक रूप से महिलाओं को काफी तनाव में डाल देती है। जानते हैं डॉक्टरों के अनुसार इसके पीछे की असली वजह, लक्षण और सही इलाज।
Facial Hair in Women: चेहरे पर दाढ़ी आना क्या बीमारी है?
स्किनक्वेर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. के अनुसार, महिलाओं के चेहरे पर घने, काले, पुरुषों जैसे बाल उगने की स्थिति को मेडिकल भाषा में हिरसुटिज्म कहा जाता है। यह आमतौर पर ऊपरी होंठ, पेट और पीठ, जबड़े की लाइन, ठोड़ी और छाती जैसी जगहों पर होता है। यह कोई साधारण कॉस्मेटिक समस्या नहीं है, बल्कि यह हार्मोनल डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है।
Read : होटल में रुकने से पहले बरतें समझदारी, वरना लग सकता है हजारों का चूना
Facial Hair in Women: महिलाओं के चेहरे पर दाढ़ी उगने की मुख्य वजहें
1. हार्मोनल असंतुलन
महिला और पुरुष दोनों के शरीर में मेल और फीमेल हार्मोन होते हैं। लेकिन जब महिलाओं में मेल हार्मोन (एंड्रोजन) की मात्रा बढ़ जाती है, तो चेहरे और शरीर पर पुरुषों जैसे बाल उगने लगते हैं।
2. PCOS / PCOD
महिलाओं में चेहरे पर दाढ़ी आने की सबसे आम वजह है:
• PCOS (बहुगंठिय अंडाशय लक्षण)
• PCOD (पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि रोग)
इस स्थिति में एंड्रोजन हार्मोन बढ़ जाते हैं, जिससे फेशियल हेयर ग्रोथ, पीरियड्स अनियमित, वजन बढ़ना, मुंहासे और सिर के बाल झड़ना जैसी समस्याएं होती हैं।
Facial Hair in Women: किन महिलाओं में ज्यादा खतरा होता है?
डॉ. जांगिड़ के अनुसार यह समस्या 20–30% महिलाओं में पाई जाती है। जेनेटिक कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। टीनएज (16–18 साल) में इसके लक्षण दिखने लगते हैं। कुछ दवाइयों का सेवन और खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Facial Hair in Women: चेहरे पर दाढ़ी आने के लक्षण
अगर आपको अपर लिप और ठोड़ी पर मोटे बाल, पीरियड्स का अनियमित होना, अचानक वजन बढ़ना, चेहरे पर बार-बार मुंहासे, स्कैल्प पर बालों का झड़ना और स्किन ऑयली होना जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
Facial Hair in Women: वैक्सिंग और शेविंग से क्यों बढ़ सकती है समस्या?
कई महिलाएं इस समस्या से परेशान होकर वैक्सिंग, थ्रेडिंग, शेविंग और घरेलू DIY नुस्खे अपनाने लगती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार इससे बाल और मोटे हो सकते हैं, ग्रोथ तेज हो जाती है, स्किन डैमेज और पिगमेंटेशन हो सकता है। यह अस्थायी समाधान है, स्थायी इलाज नहीं।
Facial Hair in Women: महिलाओं के चेहरे की दाढ़ी का सही इलाज
1. हार्मोन टेस्ट
सबसे पहले डॉक्टर यह जांचते हैं कि:
• एंड्रोजन लेवल कितना बढ़ा हुआ है
• PCOS/PCOD है या नहीं
2. मेडिकेशन
हार्मोन को बैलेंस करने के लिए हार्मोनल दवाएं, इंसुलिन रेसिस्टेंस कंट्रोल, विटामिन और सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं।
3. लाइफस्टाइल मैनेजमेंट
इलाज का सबसे अहम हिस्सा
• हेल्दी डाइट
• रेगुलर एक्सरसाइज
• वजन कंट्रोल
• स्ट्रेस मैनेजमेंट
• सही नींद
यह ट्रीटमेंट आमतौर पर 3 से 6 महीने चलता है।
Facial Hair in Women: लेजर हेयर रिडक्शन – स्थायी समाधान?
जब हार्मोन बैलेंस हो जाते हैं, तब पहले से मौजूद मोटे बालों को हटाने के लिए लेजर हेयर रिडक्शन किया जाता है।
लेजर ट्रीटमेंट के फायदे:
• 6–8 सिटिंग में 70–80% तक हेयर रिडक्शन
• मोटे और काले बालों पर ज्यादा असरदार
• लंबे समय तक स्मूद स्किन
Facial Hair in Women: क्या करें और क्या न करें
क्या करें:
• डॉक्टर से सलाह लें
• हार्मोन टेस्ट करवाएं
• हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
क्या न करें:
• बार-बार शेविंग या वैक्सिंग
• सोशल मीडिया के अनप्रूव्ड हैक्स
• बिना जांच दवाइयां लेना
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



