Abu Dhabi Long Weekend: छुट्टी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और खुद के लिए वक्त मानती हैं। ऐसे में अगर कोई डेस्टिनेशन कम समय में सुरक्षा, सुकून, लग्जरी और एक्सपीरियंस सब कुछ दे दे, तो वह लॉन्ग वीकेंड के लिए परफेक्ट बन जाता है।
Abu Dhabi ऐसा ही एक शहर (Abu Dhabi Long Weekend) है, जहां आप 3–4 दिनों में बिना थके, बिना स्ट्रेस के एक यादगार ट्रिप एन्जॉय कर सकती हैं खासतौर पर जनवरी, फरवरी और मई में।
जनवरी–फरवरी: जब मौसम और एनर्जी दोनों साथ हों
जनवरी और फरवरी को अबू धाबी घूमने का पीक सीजन (Abu Dhabi Long Weekend) माना जाता है। इस दौरान मौसम बेहद सुहावना रहता है न ज्यादा गर्मी, न ठंड जिससे शहर को एक्सप्लोर करना आसान और मजेदार हो जाता है।
इस समय महिलाओं के लिए क्यों है खास?
- आउटडोर एक्टिविटीज बिना थकान के की जा सकती हैं
- बीच वॉक, कैफे होपिंग और म्यूजियम विजिट का भरपूर मजा
- शामें देर तक सुरक्षित और लाइवली रहती हैं
- इंटरनेशनल इवेंट्स, स्पोर्ट्स और कल्चरल फेस्टिवल्स का अनुभव
लॉन्ग वीकेंड में यह महीने इसलिए भी परफेक्ट हैं क्योंकि कम दिनों में ज्यादा एक्सपीरियंस मिल जाता है।

मई – जब भीड़ कम और ‘मी-टाइम’ ज्यादा हो
अगर आप भीड़ से दूर, थोड़ा शांत और रिलैक्स्ड ट्रिप चाहती हैं, तो मई अबू धाबी घूमने का स्मार्ट चॉइस है। इस महीने टूरिस्ट कम होते हैं, जिससे शहर ज्यादा सुकूनभरा लगता है।
मई में ट्रैवल करने के फायदे:
- होटल्स और रिसॉर्ट्स में बेहतर डील्स
- स्पा, वेलनेस और लग्जरी डाइनिंग का शानदार समय
- इंडोर एक्टिविटीज का भरपूर विकल्प
- शामें आरामदायक और शांत
यह महीना खासकर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जो खुद के साथ वक्त बिताना चाहती हैं।
लॉन्ग वीकेंड के लिए अबू धाबी (Abu Dhabi Long Weekend) क्यों है परफेक्ट?
अबू धाबी की सबसे बड़ी खासियत है उसका बैलेंस। यहां न तो ट्रिप थकाने वाली लगती है और न ही ऐसा महसूस होता है कि कुछ मिस हो गया।
एक लॉन्ग वीकेंड में आप आराम से कर सकती हैं:
- एक दिन एडवेंचर या थीम पार्क
- एक दिन कला, संस्कृति और म्यूजियम
- एक शाम फाइन डाइनिंग या लाइव एंटरटेनमेंट
- एक सुबह बीच वॉक और ‘मी-टाइम’ और यह सब बिना किसी हड़बड़ी के।
महिलाओं और सोलो ट्रैवलर्स के लिए क्यों भरोसेमंद?
अबू धाबी का सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल इसे महिलाओं के लिए बेहद भरोसेमंद बनाता है।
- साफ-सुथरी सड़कें
- आसान पब्लिक ट्रांसपोर्ट
- स्पष्ट नियम और अनुशासन
- मददगार और सम्मानजनक व्यवहार
यही वजह है कि सोलो महिला ट्रैवलर्स भी यहां खुद को सहज और कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं।
क्यों बन जाता है यह लॉन्ग वीकेंड यादगार?
अगर आप ऐसी जगह चाहती हैं जहां सुरक्षा के साथ ग्लैमर, रोमांच के साथ आराम और कम समय में ज्यादा सुकून मिले तो अबू धाबी एक बेहतरीन विकल्प है सही महीने में प्लान किया गया लॉन्ग वीकेंड आपको इतना कुछ दे देता है कि लौटते वक्त बस एक ही ख्याल आता है ‘थोड़ा और रुक जाते, तो भी अच्छा होता।’
अबू धाबी का ट्रैवल अनुभव बहुत शानदार, सुरक्षित और लग्ज़री माना जाता है। बहुत साफ-सुथरा और आधुनिक शहर, ऊंची बिल्डिंग्स, चौड़ी सड़कें और शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर घूमने के लिए सिटी और नेचर का अच्छा कॉम्बिनेशन है।
टैक्सी आसानी से मिल जाती है। बस और कैब दोनों सुरक्षित, दुबई से अबू धाबी जाना भी आसान। साथ ही दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक और फैमिली, कपल और सोलो ट्रैवल सबके लिए अच्छा माना जाता है।
ये भी पढ़ें- वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका, बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन



