By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Agnivesh Agarwal Death: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका, बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > Agnivesh Agarwal Death: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका, बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन
ताज़ा खबरे

Agnivesh Agarwal Death: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका, बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन

Tej
Last updated: 2026-01-08 1:15 पूर्वाह्न
Tej Published 2026-01-08
Share
Agnivesh Agarwal Death
Agnivesh Agarwal Death: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका, बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन
SHARE

Agnivesh Agarwal Death: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Agnivesh Agarwal Death) के बेटे अग्निवेश अग्रवाल (Agnivesh Agarwal Death) का बुधवार, 7 जनवरी 2026 को अमेरिका में निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। यह खबर सामने आते ही उद्योग जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अग्निवेश वेदांता समूह की प्रमुख कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के निदेशक मंडल का हिस्सा थे और समूह के सामाजिक एवं व्यावसायिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

Contents
बीमारी से उबर रहे थे अग्निवेश अग्रवाल‘मेरी जिंदगी का सबसे काला दिन’ – अनिल अग्रवालAgnivesh Agarwal Death: बेटे को याद कर भावुक हुए पिताकॉर्पोरेट और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिकाAgnivesh Agarwal Death: बेटे से किया गया वादा दोहरायाAgnivesh Agarwal Death: उद्योग जगत में शोक की लहर

https://x.com/AnilAgarwal_Ved/status/2008937277184233619?s=20

Read More: Aadhaar अपडेट नहीं किया तो YONO ऐप होगा ब्लॉक? PIB Fact Check ने बताया पूरा सच

बीमारी से उबर रहे थे अग्निवेश अग्रवाल

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा कर बेटे के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्निवेश हाल ही में अमेरिका में स्कीइंग के दौरान हुए एक हादसे के बाद न्यूयॉर्क के माउंट सीनाई अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा था और परिवार को उम्मीद थी कि अब सबसे मुश्किल दौर बीत चुका है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक आए दिल के दौरे ने उनकी जान ले ली।

‘मेरी जिंदगी का सबसे काला दिन’ – अनिल अग्रवाल

बेटे की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अनिल अग्रवाल ने लिखा, ‘आज मेरी जिंदगी का सबसे काला दिन है। मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया।’

उन्होंने कहा कि अग्निवेश सिर्फ 49 साल का था, जीवन से भरपूर और सपनों से भरा हुआ। एक पिता के लिए अपने बेटे को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना असंभव है।

ये भी पढ़ें : पंजाब में छिपा है 3100 करोड़ का खजाना! कहीं आपका या परिवार का पैसा RBI के पास तो नहीं? ऐसे करें तुरंत चेक

Agnivesh Agarwal Death: बेटे को याद कर भावुक हुए पिता

अपने बेटे को याद करते हुए अनिल अग्रवाल ने लिखा, ‘मुझे आज भी वह दिन याद है जब 3 जून 1976 को पटना में अग्नि का जन्म हुआ था। बिहार के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मा मेरा बेटा आगे चलकर ताकत, करुणा और उद्देश्य से भरा इंसान बना।’

उन्होंने बताया कि अग्निवेश बचपन में बेहद चंचल और शरारती था। वह अपनी मां का दुलारा था और अपनी बहन प्रिया को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहता था। दोस्तों के बीच वह ‘यारों का यार’ था, जो हमेशा हंसता-मुस्कुराता रहता था।

Agnivesh Agarwal Death
Agnivesh Agarwal Death

कॉर्पोरेट और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका

अग्निवेश अग्रवाल न केवल वेदांता समूह के बिजनेस ऑपरेशंस से जुड़े थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी रुचि थी। तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के निदेशक के रूप में उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में कई अहम फैसलों में योगदान दिया।
परिवार और करीबी बताते हैं कि अग्निवेश का मानना था कि व्यापार के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही जरूरी है।

Agnivesh Agarwal Death: बेटे से किया गया वादा दोहराया

अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे के साथ देखे गए सपनों को साझा करते हुए लिखा, ‘हम दोनों ने यह सपना देखा था कि हमारे देश में कोई भी बच्चा भूखा न सोए, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, हर महिला आत्मनिर्भर बने और हर युवा को रोजगार मिले।’

उन्होंने कहा कि उन्होंने अग्निवेश से वादा किया था कि वे अपनी कमाई का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा समाज को लौटाएंगे। अनिल अग्रवाल ने लिखा ‘आज मैं उस वादे को फिर से दोहराता हूं और एक सादा जीवन जीने का संकल्प लेता हूं,’।

Agnivesh Agarwal Death: उद्योग जगत में शोक की लहर

अग्निवेश अग्रवाल के असमय निधन पर उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और वेदांता समूह से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कई दिग्गज उद्योगपतियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है और इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

You Might Also Like

March Weather Update: दिल्ली से देहरादून तक मौसम के बदले मिजाज, आनी थी गर्मी और आ गई सर्दी

Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल महंगा, LPG संकट के बीच बढ़ी आम आदमी की मुश्किलें

Goa Assembly Election: ‘आप’ की डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग से बढ़ी सियासी हलचल, केजरीवाल का बड़ा संदेश

Anurag Dobhal Accident: मशहूर मोटब्लॉगर अनुराग डोभाल का दर्दनाक हादसा, ऑन कैमरा तेज रफ्तार में गाड़ी डिवाइडर से टकराई, हालत गंभीर

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव, संसद में टकराव की तैयारी, क्या हट सकते हैं स्पीकर?

TAGGED:Agnivesh Agarwal deathAgnivesh Agarwal VedantaAnil AgarwalBusiness News IndiaCorporate WorldObituary NewsVedanta Groupvedanta group chairman son deathvedanta group chairman son death news hindi
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Screenshot 20260317 120928 Chrome
उत्तर प्रदेश

Student Terrorist Case: पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश! BDS छात्र के ISIS लिंक ने उड़ाए सबके होश

Kannu Kannu 2026-03-17
IPL 2026 में KKR की हालत खराब! हर्षित राणा के बाद एक और गेंदबाज गेम से बाहर
Vrindavan News: प्रेमानंद महाराज से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
NDA Clean Sweep Bihar: राज्यसभा चुनाव में चला नीतीश का जादू, NDA ने छीनी महागठबंधन की पांचवीं सीट
Dhurandhar: क्या परफॉर्मेंस दी है… ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की एक्टिंग देख S. S. Rajamouli रह गए दंग
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?