By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Manipur Ukhrul Violence: मणिपुर के उखरुल में हिंसा की चिंगारी, दो जनजातीय समूहों में झड़प, लिटन गांव में निषेधाज्ञा लागू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > Manipur Ukhrul Violence: मणिपुर के उखरुल में हिंसा की चिंगारी, दो जनजातीय समूहों में झड़प, लिटन गांव में निषेधाज्ञा लागू
ताज़ा खबरे

Manipur Ukhrul Violence: मणिपुर के उखरुल में हिंसा की चिंगारी, दो जनजातीय समूहों में झड़प, लिटन गांव में निषेधाज्ञा लागू

Tej
Last updated: 2026-02-09 12:44 अपराह्न
Tej Published 2026-02-09
Share
Manipur Ukhrul Violence
Manipur Ukhrul Violence: मणिपुर के उखरुल में हिंसा की चिंगारी, दो जनजातीय समूहों में झड़प, लिटन गांव में निषेधाज्ञा लागू
SHARE

Manipur Ukhrul Violence: मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। रविवार शाम लिटन गांव में दो जनजातीय समुदायों के बीच हुई जोरदार पत्थरबाजी और फायरिंग की घटनाओं के बाद प्रशासन (Manipur Ukhrul Violence) को सख्त कदम उठाने पड़े। स्थिति को काबू में रखने के लिए पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Contents
लिटन गांव में कैसे भड़की हिंसा?जिला मजिस्ट्रेट का सख्त आदेश – धारा 163 लागूपुराना विवाद बना नई हिंसा की वजह?पुलिस थाने के पास चली गोलियांनई सरकार के लिए पहली बड़ी चुनौतीहाल ही में हटा था राष्ट्रपति शासनस्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर

लिटन गांव में कैसे भड़की हिंसा?

अधिकारियों के अनुसार, लिटन गांव में तांगखुल और कुकी समुदाय के सदस्यों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झड़प (Manipur Ukhrul Violence) के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इलाके में कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जिला मजिस्ट्रेट का सख्त आदेश – धारा 163 लागू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उखरुल के जिला मजिस्ट्रेट आशिष दास ने तत्काल निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, बीएनएसएस, 2023 की धारा 163 (1) के तहत 8 फरवरी 2026 की शाम 7 बजे से अगले आदेश तक अनुसूचित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के अपने निवास स्थान से बाहर निकलने और ऐसी किसी भी गतिविधि पर रोक रहेगी, जो कानून-व्यवस्था को बाधित कर सकती है। हालांकि, यह प्रतिबंध सरकारी अधिकारियों और सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Manipur Ukhrul Violence
Manipur Ukhrul Violence

Read More: BMC में सत्ता की तस्वीर साफ, ऋतु तावड़े बनीं मुंबई की नई मेयर, संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी

पुराना विवाद बना नई हिंसा की वजह?

अधिकारियों के मुताबिक, तनाव की शुरुआत शनिवार रात से ही हो गई थी। आरोप है कि तांगखुल समुदाय के एक सदस्य पर लिटन गांव में 7–8 लोगों ने हमला किया था। इस मामले को पारंपरिक तरीकों से सुलझाने के लिए पीड़ित पक्ष और लिटन सारैखोंग के प्रमुख के बीच आपसी सहमति बनी थी और रविवार को बैठक तय हुई थी। लेकिन निर्धारित बैठक नहीं हो सकी क्योंकि पीड़ित का परिवार उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए।

पुलिस थाने के पास चली गोलियां

स्थिति उस वक्त और गंभीर हो गई जब निकटवर्ती सिकिबुंग गांव के कुछ ग्रामीणों ने कथित तौर पर लिटन सारैखोंग के प्रमुख के आवास पर हमला किया। इसके बाद लौटते समय, ग्रामीणों ने लिटन पुलिस थाने के पास से गुजरते हुए करीब सात राउंड फायरिंग की। इस घटना ने प्रशासन को हाई अलर्ट (Manipur Ukhrul Violence) पर ला दिया और पूरे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए।

नई सरकार के लिए पहली बड़ी चुनौती

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब मणिपुर को चार दिन पहले ही नया मुख्यमंत्री मिला है। हाल ही में वाई. खेमचंद सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लंबे समय से हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता झेल रहे मणिपुर में यह नई सरकार के लिए पहली बड़ी कानून-व्यवस्था की चुनौती मानी जा रही है।

हाल ही में हटा था राष्ट्रपति शासन

गौरतलब है कि मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू था, जिसे हाल ही में हटाया गया। 60 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है, लेकिन राष्ट्रपति शासन के चलते वह निलंबित थी। पिछले साल मेइती और कुकी समुदायों के बीच महीनों चली जातीय हिंसा (Manipur Ukhrul Violence) के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद केंद्र सरकार को राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा।

स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर

फिलहाल उखरुल जिले (Manipur Ukhrul Violence) में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह की अफवाह या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां लगातार गश्त कर रही हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Also read:  मणिपुर में करीब एक साल बाद चुनी हुई सरकार की वापसी, वाई खेमचंद सिंह बने मुख्यमंत्री, शांति बहाली सबसे बड़ी चुनौती

You Might Also Like

Punjab Congress Leader Murder: माछीवाड़ा में खौफनाक वारदात, कांग्रेस नेता परमिंदर तिवारी की कुल्हाड़ी से हत्या, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

Balen Shah Prime Minister Nepal: नेपाल की सत्ता में ‘Gen-Z लहर’-बालेन शाह बने सबसे युवा प्रधानमंत्री

Chhindwara Road Accident: बस-पिकअप की भीषण टक्कर में 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

CM Yogi News: घबराएं नहीं तैयार रहें… संकट की आहट के बीच CM योगी का बड़ा संदेश

Social Media Content Removal: ऊर्जा संकट की अफवाहों पर सरकार सख्त, अब 1 घंटे में हटेगा भ्रामक कंटेंट, सोशल मीडिया पर कसने जा रहा शिकंजा

TAGGED:Breaking News IndiaCurfew ImposedEthnic TensionLaw and orderManipur PoliticsManipur ViolenceNortheast India NewsSecurity AlertTribal ClashUkhrul News
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
naxalite papa rao surrender 2026 03 24 21 38 54
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Naxal News: नक्सलियों को बड़ा झटका! पापा राव समेत 18 नक्सली सरेंडर, हथियार भी छोड़े

Kannu Kannu 2026-03-25
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा KKR, मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद तोड़ा ‘पहले मैच’ का शाप
Gold Price Fall: वैश्विक दबाव में टूटा सोना-चांदी, निवेशकों में बढ़ी चिंता
Chaitra Navratri 2026: शक्तिपीठ और सिद्धपीठ…जानें क्या है असली फर्क और क्यों हैं ये स्थल बेहद खास?
Delhi News: दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, डबल डेकर बस हादसे में 2 की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?