By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Haryana Police Weekly Off: साप्ताहिक अवकाश से वंचित हरियाणा पुलिस, कब मिलेगी राहत?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > ताज़ा खबरे > Haryana Police Weekly Off: साप्ताहिक अवकाश से वंचित हरियाणा पुलिस, कब मिलेगी राहत?
ताज़ा खबरे

Haryana Police Weekly Off: साप्ताहिक अवकाश से वंचित हरियाणा पुलिस, कब मिलेगी राहत?

Gajendra Singh Tanwar
Last updated: 2026-01-08 1:58 पूर्वाह्न
Gajendra Singh Tanwar Published 2026-01-08
Share
Haryana Police Weekly Off
Haryana Police Weekly Off: साप्ताहिक अवकाश से वंचित हरियाणा पुलिस, कब मिलेगी राहत?
SHARE

Haryana Police Weekly Off: हरियाणा में करीब 90,000 पुलिस कर्मचारी लंबे समय से साप्ताहिक अवकाश (Haryana Police Weekly Off) की सुविधा से वंचित हैं। इसके कारण न केवल उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है, बल्कि वे मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना कर रहे हैं। कई बार राज्य सरकार ने साप्ताहिक अवकाश देने की घोषणाएं की हैं, लेकिन इन्हें धरातल पर लागू नहीं किया जा सका।

Contents
Haryana Police Weekly Off: न्यायिक निर्देश और घोषणाओं का अनुपालन न होनाHaryana Police Weekly Off: हालिया प्रयास और स्थितिHaryana Police Weekly Off: नयी सरकार और नई उम्मीदHaryana Police Weekly Off: अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सर्वेक्षण की पुष्टिमानवता और सम्मान के दृष्टिकोण से सुधार आवश्यक

आज पुलिसकर्मी अवकाश के लिए अपने थाने के प्रभारी पर निर्भर हैं। यह पूरी तरह प्रभारी की मर्जी पर निर्भर करता है कि किसे अवकाश दिया जाए और किसे दिन-रात ड्यूटी करनी पड़े। इससे पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, और वे थाने के प्रभारी को खुश रखने के लिए अधिक समय तक काम करते हैं।

Read More: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका, बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन

Haryana Police Weekly Off: न्यायिक निर्देश और घोषणाओं का अनुपालन न होना

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने कई बार राज्य सरकारों को पुलिस कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बावजूद सरकारें इसे प्रभावी रूप से लागू नहीं कर सकीं।

मनोहर लाल के मुख्यमंत्री काल में, 1 मई 2016 को पुलिस कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश लागू करने की घोषणा हुई थी। उसी वर्ष 1 अक्टूबर को विधानसभा ने 24 घंटे की ड्यूटी को तीन शिफ्टों में बांटने और साप्ताहिक अवकाश देने का प्रस्ताव पारित किया। लेकिन यह प्रस्ताव भी पुलिस विभाग में लागू नहीं हो पाया।

25 अगस्त 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को आठ घंटे की शिफ्ट और साप्ताहिक अवकाश लागू करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Haryana Police Weekly Off
Haryana Police Weekly Off

Haryana Police Weekly Off: हालिया प्रयास और स्थिति

एक अक्टूबर 2023 को तत्कालीन पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया कि वे थाना स्तर पर पुलिस कर्मचारियों के अवकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करें। हालांकि, यह आदेश कहीं आंशिक रूप से लागू हुआ तो कहीं थाना प्रभारियों की मर्जी के अनुसार लागू किया गया।

आज हरियाणा में पुलिसकर्मी लगातार दिन-रात ड्यूटी करते हुए बिना साप्ताहिक अवकाश के रिटायर हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप उनमें तनाव, बीमारियां और पारिवारिक जीवन में असंतुलन बढ़ रहा है।

Read More: रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर, 10वीं पास युवाओं के लिए 22,000 पदों पर बंपर मौका, जानें पूरी डिटेल

Haryana Police Weekly Off: नयी सरकार और नई उम्मीद

मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था को दृढ़ता से लागू करने का संकल्प लिया है। नए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने भी इस दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है। पुलिसकर्मी अब मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक की नई व्यवस्था पर भरोसा लगाए हुए हैं।

Haryana Police Weekly Off: अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय सर्वेक्षण की पुष्टि

“कमन काज और सेंटर फर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटी” द्वारा 2019 में जारी State of Policing in India रिपोर्ट में 21 राज्यों के 11,864 पुलिस कर्मियों का सर्वे किया गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पुलिसकर्मी व्यक्तिगत जीवन का बलिदान देते हुए सामान्य संसाधनों के साथ अधिक घंटे काम कर रहे हैं।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में पुलिसकर्मी 18 से 24 घंटे की ड्यूटी करते हैं। 90 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता। पूरे देश में औसतन पुलिसकर्मी 14 घंटे तक काम करते हैं, जिससे उनकी स्वास्थ्य और मनोबल पर गंभीर असर पड़ता है।

मानवता और सम्मान के दृष्टिकोण से सुधार आवश्यक

पुलिसकर्मी भी समाज का हिस्सा हैं। उनका भी पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत समय है। सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पूरी करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, मानसिक शांति और परिवार के साथ समय बिताने में सक्षम हों। साप्ताहिक अवकाश केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय आवश्यकता भी है।

ये भी पढ़ें : पंजाब में छिपा है 3100 करोड़ का खजाना! कहीं आपका या परिवार का पैसा RBI के पास तो नहीं? ऐसे करें तुरंत चेक

You Might Also Like

Gig Workers Strike India: 3 फरवरी को देशभर में ऑनलाइन डिलीवरी और सर्विस ठप, गिग वर्कर्स उतरेंगे सड़क पर

Biogas CNG Budget 2026: बायोगैस CNG से EV बैटरी तक, ऑटो सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है यह बजट

Girls Hostel Budget 2026: महिला सशक्तिकरण को बजट से मिला ठोस आधार, हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, महिलाओं को बड़ी राहत

Ayurveda Budget Announcements: आयुर्वेद की ग्लोबल उड़ान, बजट में नए संस्थान और रिसर्च पर फोकस

PM Modi Visit Punjab: पंजाब को हवाई कनेक्टिविटी और सामाजिक समरसता की सौगात, गुरु रविदास जयंती पर पीएम मोदी का जालंधर दौरा

TAGGED:and Government ReformsHaryana Law EnforcementHaryana PoliceHaryana police leaveHealth RisksLaw Enforcement IndiaPolice HealthPolice StressPolice stress IndiaPolice WelfarePolice welfare HaryanaPolice working hoursWeekly OffWeekly off for policeWeekly Off Policy
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
BJP leaders on UGC rules
उत्तर प्रदेश

UGC rules: UGC विवाद में नया मोड़, सांसद करण भूषण ने किया बड़ा खुलासा

Kannu Kannu 2026-01-29
Uttarakhand Weather: रातों-रात बदला मौसम का मिजाज, उत्तराखंड में बारिश, ओलावृष्टि और भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Kolkata Earthquake: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, 5.9 रही तीव्रता, दहशत में लोग, घरों से निकले बाहर
E-Newspaper 29/01/2026
UP Encounter News: 21 क्राइम केस, करोड़ों की सुपारी और आखिरी मुठभेड़… कौन था बनारसी यादव?
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?