RBI Office Attendant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर दी है। देश के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट पदों पर (RBI Office Attendant Recruitment 2026) बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 572 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए केवल 10वीं पास होना पर्याप्त है। इससे लाखों युवाओं के लिए स्थायी और सम्मानजनक सरकारी नौकरी पाने का रास्ता खुल गया है।
RBI ने भर्ती का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइटों www.rbi.org.in और opportunities.rbi.org.in पर जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Read More: पंजाब सरकार की नई पहल, सरकारी स्कूलों के छात्रों को JEE-NEET की ऑनलाइन कोचिंग से मिलेगा फायदा
RBI Office Attendant Recruitment 2026: भर्ती कहां-कहां निकली
RBI ने यह भर्ती देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में स्थित अपने 14 ऑफिसों के लिए निकाली है। प्रमुख राज्य और शहर इस प्रकार हैं-
- उत्तर प्रदेश – कानपुर, लखनऊ
- दिल्ली, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्य
- कोलकाता, गुवाहाटी, जयपुर आदि शहरों में भी पद उपलब्ध हैं
कुल मिलाकर 572 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जो इसे बड़े पैमाने पर भर्ती बनाता है।

कौन कर सकता है आवेदन
- इस भर्ती (RBI Office Attendant Recruitment 2026) की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसके लिए केवल 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार ने उसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से 10वीं की पढ़ाई की हो, जहां के ऑफिस के लिए आवेदन कर रहे हैं।
- ग्रेजुएट या उससे अधिक शिक्षित उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं।
- उम्र सीमा – न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट।
- जिस क्षेत्र के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी। उम्मीदवार को भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
RBI Office Attendant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में दो चरणों में चयन किया जाएगा-
लेखन परीक्षा (Written Exam):
- सामान्य ज्ञान
- गणित
- अंग्रेजी
- रीजनिंग, आसान स्तर के सवाल पूछे जाएंगे।
भाषा ज्ञान परीक्षा (Language Proficiency Test):
- पहले चरण में पास उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा ज्ञान के लिए बुलाया जाएगा।
- इसमें यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार को स्थानीय भाषा सही तरीके से आती है या नहीं।
सैलरी और सुविधाएं
- ऑफिस अटेंडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को सरकारी सैलरी और भत्ते मिलेंगे।
- बेसिक सैलरी के साथ विभिन्न भत्ते भी उपलब्ध
- कुल मिलाकर महीने की आमदनी लगभग 46 हजार रुपये तक हो सकती है
- स्थायी सरकारी नौकरी के फायदे जैसे पेंशन, छुट्टियां और अन्य सुविधाएं भी लागू
RBI Office Attendant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
- सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवार – 450 रुपये + GST
- SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक – शुल्क में छूट
- RBI स्टाफ – कोई शुल्क नहीं
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन में ऑफिस अटेंडेंट भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद IBPS की वेबसाइट पर पहुंचेंगे।
- नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
ध्यान दें: फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और पूरी तरह सत्यापित भरें।
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 (RBI Office Attendant Recruitment 2026) उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी का सपना देखते रहे हैं। केवल 10वीं पास योग्यता के साथ अच्छी सैलरी, भत्ते और स्थायी सरकारी पद मिलने का यह मौका सीमित समय के लिए है।
ये भी पढ़ें- मिट्टी, चॉक या बर्फ खाने की इच्छा? यह आदत नहीं, गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है



