Jhansi Road Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रफ्तार के जुनून ने एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी। टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेवन में मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने एक युवक को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
हादसे के बाद भी बेकाबू हार्वेस्टर थमा नहीं, उसने भागने की कोशिश में रूपाधमना के पास दो अन्य ट्रैक्टरों को टक्कर मारी और रास्ते में खड़ी एक स्कूटी को भी रौंद दिया। युवक को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों के साहस के आगे उसकी एक न चली। ग्रामीणों ने कई किलोमीटर तक हार्वेस्टर का पीछा किया और आखिरकार ग्राम भिटौरा के पास चालक को वाहन समेत दबोच लिया। (Jhansi Road Accident)
मृतक की पहचान और हादसे का खौफनाक मंजर
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संजू अहिरवार (पुत्र भगवानदास) के रूप में हुई है, जो रेवन गांव का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हार्वेस्टर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि संजू को संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर के बाद संजू पहियों के नीचे आ गया। इस घटना ने एक बार फिर कृषि वाहनों की बेलगाम रफ्तार और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। (Jhansi Road Accident)
फरार चालक को ग्रामीणों ने दबोचा
हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ने भागने के प्रयास में दो ट्रैक्टरों और एक स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त किया। गुस्साए ग्रामीणों ने हार्वेस्टर का पीछा किया और ग्राम भिटौरा के पास उसे घेर लिया। सूचना मिलते ही टोड़ीफतेहपुर और मऊरानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उत्तेजित भीड़ के चंगुल से चालक को छुड़ाया और हार्वेस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ कर रही है। (Jhansi Road Accident)
ट्रैफिक सिग्नल से लेकर पार्किंग तक… खामेनेई की हर हरकत पर थी इजरायल की नजर, सुरक्षा की खुली पोल
भारी पुलिस बल तैनात
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक संजू के शव को मऊरानीपुर–गुरसराय मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। (Jhansi Road Accident)



